Search
Close this search box.

कविता/ कृष्ण ने सिखाया है…/ प्रोफेसर डाॅ. इंदु पाण्डेय खण्डूड़ी, अध्यक्षा, दर्शनशास्त्र विभाग, हे. न. ब.  गढ़वाल केन्द्रीय विश्वविद्यालय,श्रीनगर-गढ़वाल, उत्तराखंड

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कृष्ण ने सिखाया है

सहनशीलता और धैर्य
कमजोरी और कायरता नहीं।
एक सीमा तक सहन कर लेना,
आप समेट लेना अपमान ,
चेतावनी देकर धर्म निभा लेना,
देवता नहीं मनुष्य बन जीना,
हंसना, रोना, प्रेम करना,
प्रेम में डूबना, अहम ना रखना।
लोकार्थ सुदर्शन चक्र उठाना,
पर लोकाचार के दायरे से बाहर भी
प्रेम को सम्मान देना कृष्ण ने सिखाया है,
प्रेम के भावों को लाभ हानि के,
तराजू में कभी मत तौलना।
टूट भले ही जाना पर प्रेम मत परखना।

प्रोफेसर डाॅ. इंदु पाण्डेय खण्डूड़ी, अध्यक्षा, दर्शनशास्त्र विभाग, हे. न. ब.  गढ़वाल केन्द्रीय विश्वविद्यालय,श्रीनगर-गढ़वाल, उत्तराखंड

इन्दु पाण्डेय खण्डूड़ी

READ MORE

आज दिनांक –20/08/2026 को महिला कॉलेज डालमियानगर, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ, डेहरी – ऑन – सोन द्वारा बिहार सरकार उच्च शिक्षा विधेयक के विरोध में काला बिल्ला लगाकर कार्य करते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया।

आज दिनांक –19/08/2026 को महिला कॉलेज डालमियानगर, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ, डेहरी – ऑन – सोन द्वारा बिहार सरकार उच्च शिक्षा विधेयक के विरोध में काला बिल्ला लगाकर कार्य करते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया।