Search
Close this search box.

PU बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया की चतुर्थ सीनेट की बैठक में अध्यक्ष के रूप में भाग लिया।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया की चतुर्थ सीनेट की बैठक में अध्यक्ष के रूप में भाग लिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एक ‘एप (App)’ तैयार किया जाएगा, जिसके माध्यम से राजभवन को सभी विश्वविद्यालयों की गतिविधियों के बारे में जानकारी मिल सकेगी। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी।

उन्हाेंने कहा कि बिहार में विश्वविद्यालयों को महाविद्यालयों की संख्या बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। इससे शिक्षा का स्तर ऊँचा होगा।

उन्होंने कहा कि सीनेट के सदस्यों को विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ लगातार संवाद बनाये रखना चाहिए। इससे आपसी विश्वास बढ़ेगा तथा विश्वविद्यालय बेहतर ढंग से कार्य करेगा।

राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों में शोध को बढ़ावा देने, सरकारी पैसे का सदुपयोग करने तथा शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को ससमय प्रोन्नति देने को कहा।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. राजनाथ यादव, प्रति कुलपति प्रो. पवन कुमार झा, कुलसचिव डॉ. घनश्याम राय सहित अधिषद् के सदस्यगण उपस्थित थे।

READ MORE

वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय के अन्तर्गत राज्य के सभी परम्परागत विश्वविद्यालयों, अधीनस्थ अंगीभूत महाविद्यालयों में कार्यरत / सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के बकाया महंगाई भत्ता / बकाया महंगाई राहत की राशि के भुगतान हेतु वेतनादि / गैर-वेतनादि मद में कुल रूपये 201,62,30,312/- (दो सौ एक करोड़ बासठ लाख तीस हजार तीन सौ बारह) मात्र स्वीकृत एवं विमुक्त।

[the_ad id="32069"]

बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 में प्रस्तावित संशोधन के विरुद्ध विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता एवं शिक्षक हितों की रक्षा के लिए आज बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (FUTAB) के तत्वावधान में बिहार के सभी विश्वविद्यालयों के शिक्षक संघ एवं कर्मचारी संगठनों की संयुक्त बैठक