Day: April 27, 2024

BNMU*मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।
BIHAR

BNMU*मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

*मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन* --- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के तत्वावधान में शनिवार को बीएनएमयू के प्रशासनिक परिसर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।   *मतदान सबसे बड़ा पर्व* इस अवसर पर मुख्य वक्ता विकास पदाधिकारी डॉ. ललन प्रसाद अद्री ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा एवं पहला लोकतंत्र है। लोकतंत्र में मतदान सबसे बड़ा पर्व है। इस पर्व में सभी नागरिकों की भागीदारी लोकतंत्र की सफलता के लिए आवश्यक है।   उन्होंने कहा कि हमें जाति, धर्म, लिंग, भाषा, प्रांत आदि संकीर्णताओं से ऊपर उठकर मतदान करना चाहिए और किसी भी प्रकार के भय एवं प्रलोभन में नहीं फंसना चाहिए।   *मधेपुरा में होगा रिकार्ड मतदान* कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि विगत दिनों संपन्न हुए दो चरणों के चुनाव में मतदान का प्रतिशत अ...