Search
Close this search box.

New India@75 *विश्व का सर्वोत्कृष्ट कैंपेन है न्यू इंडिया : भारती प्रवीण पवार*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*विश्व का सर्वोत्कृष्ट कैंपेन है न्यू इंडिया : भारती प्रवीण पवार*
—-
युवावस्था मानव जीवन का स्वर्णिम काल है। यह अवस्था उर्जा एवं क्षमता से भरपूर होती है।

यह बात भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने कही। वे मंगलवार को न्यू इंडिया@75 कैंपेन के द्वितीय चरण का उद्घाटन कर रही थीं। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) के तत्वावधान किया गया।

उन्होंने कहा कि युवाओं की राष्ट्र-निर्माण में महती भूमिका है। युवा स्वस्थ एवं आत्मनिर्भर बनेंगे, तो समाज एवं राष्ट्र भी स्वस्थ एवं आत्मनिर्भर होगा।

उन्होंने कहा कि अमृत महोत्सव वर्ष में चलाया जा रहा न्यू इंडिया कैंपेन युवाओं पर केंद्रित विश्व का सर्वोत्कृष्ट कैंपेन है। इसके माध्यम से युवाओं को एड्स एवं टीबी से बचाव और स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इंडिया कैंपेन में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास है। इसके कारण ही यह कैंपेन जनउत्सव बन गया है।

जिला नोडल पदाधिकारी डाॅ. सुधांशु शेखर ने बताया कि उद्घाटन के साथ द्वितीय चरण शुरू हो गया है। इस चरण में मधेपुरा जिले के चयनित महाविद्यालयों में 20 अक्टूबर तक एड्स जागरूकता को लेकर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता होगी। तदुपरांत जिला स्तरीय प्रतियोगिता की तिथि तय की जाएगी। जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह में मधेपुरा जिले के प्रतिभागियों की सराहनीय भागीदारी रही। इस अवसर पर ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय के राजकीय अंबेडकर कल्याण छात्रावास में सामूहिक सहभागिता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में सिंडिकेट सदस्य डाॅ. जवाहर पासवान, के. पी. काॅलेज, मुरलीगंज के डाॅ. अमरेंद्र कुमार, मधेपुरा काॅलेज, मधेपुरा के डाॅ. सोएब आलम, समाजशास्त्र विभाग के डाॅ. राजकुमार रजक, जंतु विज्ञान विभाग के शोधार्थी सौरभ कुमार, दर्शनशास्त्र विभाग के शोधार्थी सौरभ कुमार चौहान, सत्यम रंजन, शिवम, शुभम, ओम, संगीत कुमार, अभिमन्यु कुमार, बिरजू कुमार, विकास कुमार, दीपक कुमार, रंजन कुमार, गुरूदेव कुमार, कुंदन कुमार, भवेश कुमार, शतीश कुमार हेम्ब्रम, प्रभाकर कुमार, सोनू भारती, सुनील कुमार, राजा कुमार, सुमन कुमार, सुनील कुमार राम आदि उपस्थित थे।

READ MORE

डॉ. संजीव कुमार सिंह, माननीय सदस्य, बिहार विधान परिषद् ने अप्रैल 2020 में ही “शिक्षा विभाग के अधीन स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय अंतर्गत वेतनानुदानित एवं नियमित वेतनभोगी सभी कोटि के शिक्षकों के ससमय वेतन भुगतान के संबंध में” तत्कालीन वित्त मंत्री श्री सुशील मोदी जी को पत्र लिखा था

[the_ad id="32069"]

READ MORE

डॉ. संजीव कुमार सिंह, माननीय सदस्य, बिहार विधान परिषद् ने अप्रैल 2020 में ही “शिक्षा विभाग के अधीन स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय अंतर्गत वेतनानुदानित एवं नियमित वेतनभोगी सभी कोटि के शिक्षकों के ससमय वेतन भुगतान के संबंध में” तत्कालीन वित्त मंत्री श्री सुशील मोदी जी को पत्र लिखा था

University Grants Commission रेगुलेशन, 2018 को दरकिनार कर बनाई गई सहायक प्राध्यापक नियुक्ति नियमावली, 2026 तथा विश्वविद्यालय की स्वायत्तता को समाप्त करने की मंशा से बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 को खत्म कर प्रस्तावित बिहार राज्य विश्वविद्यालय विधेयक, 2026 लाने की बिहार सरकार की योजना के खिलाफ टीएमबीयू अतिथि शिक्षक संघ द्वारा टीएमबीयू प्रशासनिक भवन में आयोजित महाधरना

NEET/UG परीक्षाओं में कथित अनियमतताओं के संदर्भ में चल रहे विरोध प्रदर्शनों एवं उससे उद्भूत परीक्षा व्यवस्था एवं उच्च शिक्षा क्षेत्र में जवाबदेही और सुधार की माँगों के मद्देनजर बिहार सरकार द्वारा दिया गया आश्वासन

वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय के अन्तर्गत राज्य के सभी परम्परागत विश्वविद्यालयों, अधीनस्थ अंगीभूत महाविद्यालयों में कार्यरत / सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के बकाया महंगाई भत्ता / बकाया महंगाई राहत की राशि के भुगतान हेतु वेतनादि / गैर-वेतनादि मद में कुल रूपये 201,62,30,312/- (दो सौ एक करोड़ बासठ लाख तीस हजार तीन सौ बारह) मात्र स्वीकृत एवं विमुक्त।