Search
Close this search box.

Bihar बिहार के माननीय राज्यपाल-सह-कुलाधिपति श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राजभवन में बिहार के विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ आयोजित बैठक में निदेश दिया कि विद्यार्थियों से राज्यपाल सचिवालय द्वारा निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त किसी अन्य प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाय।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार के माननीय राज्यपाल-सह-कुलाधिपति श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राजभवन में बिहार के विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ आयोजित बैठक में निदेश दिया कि विद्यार्थियों से राज्यपाल सचिवालय द्वारा निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त किसी अन्य प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाय।

उन्होंने सक्षम प्राधिकार से अनुमोदन के बिना किसी नए कोर्स की पढ़ाई शुरू नहीं करने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी प्रवेश लेने के पूर्व स्वंय भी इसकी पड़ताल कर लें।

बैठक में राज्यपाल ने स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में नामांकन तथा लंबित परीक्षाओं की स्थिति की विश्वविद्यालयवार समीक्षा की तथा महत्वपूर्ण निदेश दिये।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

विश्वविद्यालयों में संचालित फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) की अध्यक्षता एवं निगरानी के लिए आयुक्त को नामित किए जाने की व्यवस्था पर पुनर्विचार तथा कार्यक्रमों की अध्यक्षता संबंधित विश्वविद्यालयों के कुलपति पूर्व कुलपति, पूर्व प्रतिकुलपति अथवा वरीयतम संकायाध्यक्ष जैसे वरिष्ठ शिक्षाविदों को सौंपे जाने के संबंध में अनुरोध।