Search
Close this search box.

Let’s Inspire Bihar के मधेपुरा Chapter द्वारा आयोजित “राज्य स्तरीय एल. आई. बी. चेस चैंपियन प्रतियोगिता सह गीतांजलि खेल सम्मान समारोह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Let’s Inspire Bihar के मधेपुरा Chapter द्वारा आयोजित “राज्य स्तरीय एल. आई. बी. चेस चैंपियन प्रतियोगिता सह गीतांजलि खेल सम्मान समारोह 2026” में राज्य के विभिन्न जिलों से खिलाड़ियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम संयोजक ई. रवींद्र यादव, प्रमण्डल संयोजक, कोशी मधेपुरा ने तन, मन और धन से अपनी प्रतिबद्धता के बल पर इस कार्यक्रम को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अतुलनीय योगदान दिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन हमारे मुख्य अतिथि, जिला अधिकारी श्री अभिषेक रंजन के शुभ कर-कमलों द्वारा हुआ। इसके लिए LIB परिवार उनका हार्दिक अभिनंदन करता है।

इस विशिष्ट अवसर पर हमारे विशिष्ट अतिथि श्री लव सिंह लंबी यात्रा कर कार्यक्रम स्थल पर पधारे। उन्होंने पूरा समय कार्यक्रम की सफलता के लिए हम सबका मार्गदर्शन किया। उन्होंने आए हुए अतिथियों का सम्मान किया तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही हम सभी युवा कार्यकर्ताओं को जो उनसे प्रेम और सम्मान प्राप्त हुआ, उससे हमारी ऊर्जा में असीम वृद्धि हुई। हम सभी कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान बनाने के लिए हम उनका हृदय से स्वागत करते हैं और इस विशेष अवसर पर अपना कीमती समय देने के लिए आभार प्रकट करते हैं।

कार्यक्रम के सुव्यवस्थित संचालन के लिए राष्ट्रीय उद्घोषक श्री पृथ्वीराज यदुवंशी का विशेष आभार। भीषण गर्मी में भी बिना थके, बिना रुके उन्होंने जिस समर्पण का परिचय दिया, वह हम सबके लिए प्रेरणादायक है।

कार्यक्रम की भव्य सफलता के लिए सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद 🙏

READ MORE

मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के विभिन्न अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में खेल गतिविधियों का आयोजन

[the_ad id="32069"]

READ MORE

मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के विभिन्न अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में खेल गतिविधियों का आयोजन