Search
Close this search box.

BNMU। स्नातकोत्तर प्रथम 2019-21 में नामांकन हेतु आवेदन पत्र 7-13 अक्तूबर तक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

स्नातकोत्तर प्रथम 2019-21 में नामांकन हेतु आवेदन पत्र 7-13 अक्तूबर तक

विश्वविद्यालय के कुछ प्रमुख पदाधिकारियों, सभी संकायाध्यक्षों, सभी स्नातकोत्तर विभागाध्यक्षों और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम संचालन करने वाले महाविद्यालय के प्रधानाचार्यों की एक आवश्यक बैठक 05 अक्तूबर, 2020 (सोमवार) को अपराह्न 02 : 00 बजे से केंद्रीय पुस्तकालय सभागार में कुलपति प्रोफेसर डाॅ. आर. के. पी. रमण की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर 2019-21 में नामांकन, ऑनलाइन टीचिंग, पी-एच. डी. कोर्स वर्क- 2019 की परीक्षा और पीएटी-2020 के आयोजन पर मुख्य रूप से विचार किया जाना है।

स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर 2019-21 में नामांकन हेतु वेबसाइट और विभाग दोनों जगह फार्मेट उपलब्ध रहेगा। नए आवेदकों को 300 रूपए शुल्क लगेगा। जो लोग पहले से यूएमआईएस के माध्यम से आवेदन कर चुके हैं, उनको दुबारा शुल्क नहीं लगेगा। उनको आवेदन पत्र एवं चलान की छायाप्रति लगानी होगी। आवेदन पत्र संबंधित स्नातकोत्तर विभाग (नार्थ कैम्पस एवं वेस्ट कैम्पस) या स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम संचालन करने वाले महाविद्यालयों (टी. पी. काॅलेज, मधेपुरा एवं एम. एल. टी. काॅलेज, सहरसा) में जमा करना होगा। आवेदन पत्र 7-13 अक्तूबर तक जमा किया जाना है। 15 को विश्वविद्यालय में जमा करेंगे। 19 अक्तूबर को मेरिट लिस्ट प्रकाशित होगा। 20-29 अक्तूबर तक नामांकन होगा। स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा तिथि शीघ्र घोषित होगी।बैठक में वाणिज्य संकायाध्यक्ष डाॅ. लम्बोदर झा, सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष डाॅ. राजकुमार सिंह, मानविकी संकायाध्यक्ष डाॅ. उषा सिन्हा, वित्तीय परामर्शी सुरेशचन्द्र दास, अध्यक्ष छात्र कल्याण डाॅ. अशोक कुमार, कुलसचिव डाॅ. कपिलदेव प्रसाद, अकादमिक निदेशक डाॅ. एम. आई. रहमान, परीक्षा नियंत्रक डाॅ. नवीन कुमार, नोडल ऑफिसर डाॅ. अशोक कुमार सिंह, महाविद्यालय निरीक्षक विज्ञान डाॅ. उदयकृष्ण, उप कुलसचिव अकादमिक डाॅ. सुधांशु शेखर, प्रोफेसर इ़ंचार्ज (शिक्षाशास्त्र विभाग) डाॅ. नरेश कुमार, प्रोफेसर इंचार्ज (पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग) डाॅ. अशोक कुमार,  टी. पी. काॅलेज, मधेपुरा के प्रधानाचार्य डाॅ. के. पी. यादव एवं एम. एल. टी. काॅलेज, सहरसा के प्रधानाचार्य डाॅ. डी. एन. साह, कुलपति के निजी सहायक शंभू नारायण यादव, डाॅ. कैलाश प्रसाद यादव, डाॅ. भावानंद झा, डाॅ. मनोरंजन प्रसाद, डाॅ. अभिमन्यु प्रसाद यादव, डाॅ. मनोज कुमार मनोरंजन, डाॅ. अरूण कुमार, डाॅ. बी. पी. यादव, डाॅ. कामेश्वर कुमार, डाॅ. सी. पी. सिंह, डाॅ. बी. के. दयाल आदि उपस्थित थे।

READ MORE

टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा आईक्यूएसी (IQAC) के तत्वावधान में आयोजित “वन्यजीव पर्यटन एवं व्यापार” का शुभारंभ। विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धन की एक सार्थक पहल… Bihar Lok Bhavan Patliputra University PPU Samrat Choudhary Ministry of Education Sanjay Tiger Ara Dr. Upendra Prasad Singh Vijay Kumar Choudhary @highlight

आज दिनांक 5.08.2026 को बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आवाह्न पर ‘रोहतास महिला महाविद्यालय, सासाराम’ के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के द्वारा प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए महाविद्यालय में उपस्थित रहकर विरोध जताया गया ।