Search
Close this search box.

BNMU व्याख्यान 24 मार्च को

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

व्याख्यान 24 मार्च को
__________
ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में 24 मार्च को जन-स्वास्थ्य : मुद्दे एवं चुनौतियां विषयक एक व्याख्यान का आयोजन किया गया है। इसमें मुख्य वक्ता विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के पूर्व मुख्य परियोजना निदेशक (पीआई) विनीत भार्गव होंगे। यह जानकारी बीएनएमयू के जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. सुधांशु शेखर ने दी।

*सेहत केंद्र के अंतर्गत होगा आयोजन*
डॉ. शेखर ने बताया कि यह आयोजन बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना के सौजन्य से संचालित सेहत केंद्र के तत्वावधान में किया गया है। इस आयोजन का उद्देश्य स्वास्थ्य के संबंध में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करना और जन-स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि सेहत केंद्र की ओर से पूर्व में भी स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर ‘सेहत-संवाद’ कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। यह आयोजन भी उसी की एक कड़ी है, जो आगे भी जारी रहेगी।

*प्रधानाचार्य करेंगे अध्यक्षता*
डॉ. शेखर ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के. पी. कालेज, मुरलीगंज के प्रधानाचार्य डॉ. जवाहर पासवान एवं विशिष्ट अतिथि हिंदी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर एवं अध्यक्ष डॉ. वीणा कुमारी होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. के. पी. यादव करेंगे। संचालन दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर और धन्यवाद ज्ञापन एनसीसी पदाधिकारी ले. गुड्डू कुमार करेंगे।

READ MORE

विश्वविद्यालय के अन्तर्गत संबद्धता प्राप्त अनुदानित डिग्री महाविद्यालयों को शैक्षणिक सत्र 2015-18 का परीक्षाफल आधारित अनुदान राशि प्राप्त करने हेतु भौतिक रूप से प्ररस्ताव उपलब्ध कराने के संबंध में

[the_ad id="32069"]

READ MORE

विश्वविद्यालय के अन्तर्गत संबद्धता प्राप्त अनुदानित डिग्री महाविद्यालयों को शैक्षणिक सत्र 2015-18 का परीक्षाफल आधारित अनुदान राशि प्राप्त करने हेतु भौतिक रूप से प्ररस्ताव उपलब्ध कराने के संबंध में

बीएनएमयू कर्मचारी संघ ने विश्वविद्यालय परिसर में दिया धरना बीएनएमयू में कर्मचारियों के हड़ताल से काम काज प्रभावित 15 सूत्री मांगों के समर्थन में आयोजित धरना में कर्मचारियों ने की जमकर नारेबाजी