Search
Close this search box.

BNMU रिफ्रेशर ट्रेनिंग में भाग लेंगे दो शिक्षक एवं दो विद्यार्थी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रिफ्रेशर ट्रेनिंग में भाग लेंगे दो शिक्षक एवं दो विद्यार्थी
——-

बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना के तत्वाधान में राज्य के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में संचालित सेहत केंद्र के नोडल पदाधिकारियों एवं पीयर एडूकेटरों का रिफ्रेशर ट्रेनिंग एवं समीक्षा बैठक पटना के में 6-7 अक्टूबर को आयोजित हो रहा है। इसमें भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा की ओर से दो शिक्षक एवं दो विद्यार्थी भाग लेंगे। इनमें विश्वविद्यालय नोडल पदाधिकारी डाॅ. अभय कुमार एवं महाविद्यालय नोडल पदाधिकारी डाॅ. सुधांशु शेखर और पीयर एडूकेटर द्वय सूरज प्रताप एवं नीशू कुमारी के नाम शामिल हैं।

*लगेगी आर्ट-क्राफ्ट प्रदर्शनी*

कार्यक्रम के दौरान नोडल पदाधिकारी द्वय सेहत केंद्र का प्रगति- प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे, जबकि दोनों पीयर एडूकेटर स्वास्थ्य- प्रदर्शनी में अपने आर्ट- क्राफ्ट को प्रदर्शित करेंगे। दोनों पीयर एडूकेटरों ने स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न मुद्दों को लेकर अपना आर्ट-क्राफ्ट तैयार किया है। इनमें सै एक आर्ट-क्राफ्ट पर्यावरण-संरक्षण से और दूसरा एड्स- नियंत्रण से संबंधित है।

*तैयार है प्रगति- प्रतिवेदन*
डाॅ. शेखर ने बताया कि भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा में एकमात्र सेहत केंद्र ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय में संचालित है। इसका प्रगति-प्रतिवेदन तैयार कर राज्य नोडल पदाधिकारी को प्रेषित किया जा चुका है। प्रतिवेदन में सेहत केंद्र की अबतक की सभी प्रमुख गतिविधियों और योजनाओं का विवरण दिया गया है। इसमें सेहत-संवाद कार्यक्रम और प्रस्तावित सेहत-वाटिका एवं सेहत-वार्ता (पुस्तिका) मुख्य है।

*28 संस्थानों में है सेहत केंद्र*
मालूम हो कि राज्य के 28 चुनिंदा शिक्षण संस्थानों में एक जुलाई, 2021 से सेहत केंद्र का शुभारंभ किया गया है। इसके पूर्व मार्च 2021 में सभी नोडल पदाधिकारियों और पीयर एडूकेटरों को एक ट्रेनिंग प्रोग्राम में सेहत केंद्र के संचालन से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया गया था। उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए रिफ्रेशर ट्रेनिंग एवं समीक्षा बैठक आयोजित है।

READ MORE

डॉ. संजीव कुमार सिंह, माननीय सदस्य, बिहार विधान परिषद् ने अप्रैल 2020 में ही “शिक्षा विभाग के अधीन स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय अंतर्गत वेतनानुदानित एवं नियमित वेतनभोगी सभी कोटि के शिक्षकों के ससमय वेतन भुगतान के संबंध में” तत्कालीन वित्त मंत्री श्री सुशील मोदी जी को पत्र लिखा था

[the_ad id="32069"]

READ MORE

डॉ. संजीव कुमार सिंह, माननीय सदस्य, बिहार विधान परिषद् ने अप्रैल 2020 में ही “शिक्षा विभाग के अधीन स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय अंतर्गत वेतनानुदानित एवं नियमित वेतनभोगी सभी कोटि के शिक्षकों के ससमय वेतन भुगतान के संबंध में” तत्कालीन वित्त मंत्री श्री सुशील मोदी जी को पत्र लिखा था

University Grants Commission रेगुलेशन, 2018 को दरकिनार कर बनाई गई सहायक प्राध्यापक नियुक्ति नियमावली, 2026 तथा विश्वविद्यालय की स्वायत्तता को समाप्त करने की मंशा से बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 को खत्म कर प्रस्तावित बिहार राज्य विश्वविद्यालय विधेयक, 2026 लाने की बिहार सरकार की योजना के खिलाफ टीएमबीयू अतिथि शिक्षक संघ द्वारा टीएमबीयू प्रशासनिक भवन में आयोजित महाधरना

NEET/UG परीक्षाओं में कथित अनियमतताओं के संदर्भ में चल रहे विरोध प्रदर्शनों एवं उससे उद्भूत परीक्षा व्यवस्था एवं उच्च शिक्षा क्षेत्र में जवाबदेही और सुधार की माँगों के मद्देनजर बिहार सरकार द्वारा दिया गया आश्वासन

वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय के अन्तर्गत राज्य के सभी परम्परागत विश्वविद्यालयों, अधीनस्थ अंगीभूत महाविद्यालयों में कार्यरत / सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के बकाया महंगाई भत्ता / बकाया महंगाई राहत की राशि के भुगतान हेतु वेतनादि / गैर-वेतनादि मद में कुल रूपये 201,62,30,312/- (दो सौ एक करोड़ बासठ लाख तीस हजार तीन सौ बारह) मात्र स्वीकृत एवं विमुक्त।