Search
Close this search box.

संविधान दिवस पर महाविद्यालय में आयोजित हुआ संगोष्ठी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संविधान दिवस पर महाविद्यालय में आयोजित हुआ संगोष्ठी

हरिहर साहा महाविद्यालय, उदाकिशुनगंज, मधेपुरा के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) जवाहर पासवान की अध्यक्षता में महाविद्यालय में संविधान दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका विषय – ” भारतीय संविधान : लोकतंत्र,समानता एवं सामाजिक न्याय की चुनौतियाँ ” थी l इस गोष्ठी के संयोजक महाविद्यालय के सहायक प्राचार्य एवं अर्थपाल डॉ. अरुण कुमार थे l इस गोष्ठी के मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो.(डॉ.) जवाहर पासवान थे l इस गोष्ठी में मंच संचालन एवं कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार ने किया l सर्वप्रथम प्रधानाचार्य ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की, उसके पश्चात बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया एवं भारत के संविधान के प्रस्तावना का पाठ महाविद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा किया गया l महाविद्यालय के प्रधानाचार्य, मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि प्रो.(डॉ) जवाहर पासवान ने कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे अद्वितीय और सबसे बड़ा संविधान है l भारतीय संविधान समानता, लोकतंत्र धर्मनिरपेक्ष और समाजवाद पर आधारित है, भारतीय संविधान का जनक डॉ. भीमराव अंबेडकर को कहा जाता है l कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अरुण कुमार ने विषय प्रवेश कराते हुए विस्तार से भारतीय संविधान के निर्माण की प्रक्रिया एवं इसके विशेषताओं पर प्रकाश डाला l सहायक प्राचार्य डॉ. सरवर मेहंदी ने कहा के भारतीय संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय प्रदान करता है जिसके आधार पर हमारे देश का शासन संचालित होता है l डॉ. नागेश्वर दास ने कहा के भारतीय संविधान हमें मौलिक अधिकार मौलिक कर्तव्य प्रदान करता है l डॉ. विश्वजीत प्रकाश ने कहा कि भारतीय संविधान कठोरता और लचीलेपन का अद्वितीय मिश्रण है l डॉ अमित कुमार मिश्रा ने कहा कि भारतीय संविधान के अंतर्गत जनता को अपना प्रतिनिधि चुनने का अवसर प्रदान करता हैं l संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर दिनांक 25 नवंबर 2026 को महाविद्यालय में सामान्य ज्ञान (GK /GS )का लिखित परीक्षा लिया गया था,जिसमें प्रथम स्थान छोटू कुमार -78 अंक,विषय -इतिहास , द्वितीय स्थान गौरव कुमार 68 अंक,विषय- इतिहास,तृतीय स्थान दीपक कुमार -64 अंक,विषय – इतिहास ने प्राप्त किया, सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य ने स्मृति चिन्ह और मेडल देकर सम्मानित किया l सामान्य ज्ञान में इतिहास, भूगोल, राजनीति शास्त्र,अर्थशास्त्र, भौतिकी, रसायन शास्त्र, जीवविज्ञान,करंट अफेयर्स, कंप्यूटर,धर्म और अध्यात्म, बिहार सामान्य ज्ञान एवं खेल कूद से प्रश्न पूछे गए थे l सामान्य ज्ञान लिखित प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. अरुण कुमार सहायक प्राचार्य इतिहास विभाग थे l इस गोष्ठी डॉ.अरुण कुमार साह ने भी संविधान की विशेषताओं पर प्रकाश डाला l इस अवसर पर रणधीर कुमार,चंदन,पिंटू, हिमांशु,अनीश,विकास, अमरजीत, ललन,सोनू, ब्रजेश,हिना, मोनिका,अजय,शंभू एवं सैकड़ो छात्र-छात्रा उपस्थित थे l

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

विश्वविद्यालयों में संचालित फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) की अध्यक्षता एवं निगरानी के लिए आयुक्त को नामित किए जाने की व्यवस्था पर पुनर्विचार तथा कार्यक्रमों की अध्यक्षता संबंधित विश्वविद्यालयों के कुलपति पूर्व कुलपति, पूर्व प्रतिकुलपति अथवा वरीयतम संकायाध्यक्ष जैसे वरिष्ठ शिक्षाविदों को सौंपे जाने के संबंध में अनुरोध।