Search
Close this search box.

BNMU याद किए गए कीर्ति नारायण* संत शिक्षाविद् थे कीर्ति नारायण मंडल : प्रधानाचार्य

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*याद किए गए कीर्ति नारायण*

संत शिक्षाविद् थे कीर्ति नारायण : प्रधानाचार्य

महामना कीर्ति नारायण मंडल एक महान दानी, सजग समाज-निर्माता एवं संत शिक्षाविद् थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन शिक्षा-जागरण के लिए समर्पित कर दिया था। यह बात प्रधानाचार्य डाॅ. कैलाश प्रसाद यादव ने कही। वे शनिवार को ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में महाविद्यालय के संस्थापक कीर्ति नारायण मंडल के जन्मदिवस समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कीर्ति नारायण मंडल सादा जीवन एवं उच्च विचार की प्रतिमूर्ति थे। उनमें प्रेम, करूणा, सेवा एवं त्याग जैसे ईश्वरीय गुण भरे हुए थे।

अंग्रेजी विभागाध्यक्ष सह अर्थपाल डॉ. मिथिलेश कुमार अरिमर्दन ने कहा कि व्यक्ति की यश एवं कीर्ति उन्हें अमर बना देती है। महामना कीर्ति नारायण मंडल भी अपनी यश एवं कीर्ति से अमर हो गए गए हैं। उनकी कीर्ति आज भी जिंदा है और सदियों तक इस समाज को आलोकित करती रहेगी।

शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष सह रसायनशास्त्र विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रतनदीप ने कहा कि कीर्ति बाबू ने समाज को शिक्षित करने के लिए दो दर्जन से अधिक शैक्षणिक संस्थानों का निर्माण किया। उनके बनाए शिक्षण संस्थानों से आज हजारों छात्र पढ़- लिखकर अच्छे-अच्छे पदों पर देश की तरक्की में लगे हुए हैं।

केंद्रीय पुस्तकालय के प्रोफेसर इंचार्ज सह महाविद्यालय शिक्षक संघ के सचिव डॉ. दिनेश यादव ने कहा कि कीर्ति बाबू का व्यक्तित्व एवं कृतित्व के अनछुए पहलुओं को भी लोगों के सामने लाने की जरूरत है।

कार्यक्रम का संचालन उपकुलसचिव (स्थापना) डॉ. सुधांशु शेखर ने किया और धन्यवाद ज्ञापन मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. शंकर कुमार मिश्र ने की। इसके पूर्व सभी लोगों ने विज्ञान परिसर स्थित कीर्ति नारायण मंडल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि की।

इस अवसर पर भौतिकी विभाग के डाॅ. शिवनंदन कुमार, बी. एड. विभागाध्यक्ष डाॅ. जावेद अहमद, डॉ. खुशबू शुक्ला, डॉ. रोहिणी, डॉ. विजया कुमारी, डॉ. मिथिलेश कुमार, डॉ. कुंदन कुमार सिंह, डॉ. आशुतोष झा, अमित कुमार, डाॅ. आशीफ अली, बिनती राज, डाॅ. अशोक कुमार अकेला, विवेकानंद, मणीष कुमार, प्रणव कुमार प्रियदर्शी, सौरभ कुमार चौहान, सुनील कुमार आदि उपस्थित थे।

READ MORE

राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोक भवन, पटना से प्राप्त सूचना के आलोक में बापू सभागार, गाँधी मैदान, पटना में दिनांक 25.08.2026 को आयोजित होने वाली उन्मुखीकरण कार्यक्रम (Orientation Programme) अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोक भवन, पटना से प्राप्त सूचना के आलोक में बापू सभागार, गाँधी मैदान, पटना में दिनांक 25.08.2026 को आयोजित होने वाली उन्मुखीकरण कार्यक्रम (Orientation Programme) अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।