Search
Close this search box.

BNMU भेजी गई अनुदान राशि

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बीएनएमयू, मधेपुरा के कुलसचिव डाॅ. कपिलदेव प्रसाद ने बताया कि बिहार सरकार से बीस संबद्ध महाविद्यालयों का अनुदान प्राप्त हुआ है। इनमें जिन महाविद्यालयों का उपयोगिता प्रमाण पत्र मिल गया है, उन सभी महाविद्यालयों को राशि भेज दी गई है। शेष महाविद्यालयों को भी उपयोगिता प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक कागजात उपलब्ध होते ही राशि भेज दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि एएलवाई काॅलेज, त्रिवेणीगंज (सुपौल) सहित आठ महाविद्यालयों को लगभग दो सप्ताह पूर्व ही अनुदान भेजा जा चुका है। सात महाविद्यालयों को शुक्रवार को अनुदान भेजा जाएगा। शेष महाविद्यालयों ने कई बार सूचना देने के बावजूद अब तक उपयोगिता प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक अभिलेख जमा नहीं कराया है। इनमें से चार महाविद्यालयों का टीएएन नंबर प्राप्त नहीं हुआ है।

कुलसचिव ने सभी महाविद्यालय के प्रधानाचार्यों से अनुरोध किया है कि वे अविलंब नियमानुसार शिक्षकों के बीच अनुदान राशि वितरित करें और विश्वविद्यालय को उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा कराएँ।

READ MORE

टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा आईक्यूएसी (IQAC) के तत्वावधान में आयोजित “वन्यजीव पर्यटन एवं व्यापार” का शुभारंभ। विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धन की एक सार्थक पहल… Bihar Lok Bhavan Patliputra University PPU Samrat Choudhary Ministry of Education Sanjay Tiger Ara Dr. Upendra Prasad Singh Vijay Kumar Choudhary @highlight

[the_ad id="32069"]

आज दिनांक 5.08.2026 को बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आवाह्न पर ‘रोहतास महिला महाविद्यालय, सासाराम’ के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के द्वारा प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए महाविद्यालय में उपस्थित रहकर विरोध जताया गया ।

सरदार वल्लभाई पटेल महाविद्यालय, कैमूर में बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर प्रस्तावित बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में धरना-प्रदर्शन