Search
Close this search box.

BNMU पूर्व सांसद (लोकसभा एवं राज्यसभा) तथा भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के संस्थापक कुलपति प्रोफेसर डाॅ. रमेन्द्र कुमार यादव रवि की धर्मपत्नी डाॅ. मीरा कुमारी का निधन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पूर्व सांसद (लोकसभा एवं राज्यसभा) तथा भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के संस्थापक कुलपति प्रोफेसर डाॅ. रमेन्द्र कुमार यादव रवि की धर्मपत्नी डाॅ. मीरा कुमारी (74 वर्ष) का निधन हो गया है। वे अपने पीछे तीन पुत्र (डाॅ. रतनदीप, डाॅ. चंद्रदीप एवं डाॅ. अमरदीप) एवं एक पुत्री डाॅ. मधुनंदा सहित भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं।डाॅ. रवि के अत्यंत करीबी एवं कुलपति के निजी सहायक शंभु नारायण यादव ने बताया कि गत 14 मई को डाॅ. रवि के निधन के बाद डाॅ. मीरा की तबीयत अत्यधिक खराब होने की वजह से उन्हें पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पतालडाॅ. रवि के अत्यंत करीबी एवं कुलपति के निजी सहायक शंभु नारायण यादव ने बताया कि डाॅ. मीरा पार्वती विज्ञान महाविद्यालय, मधेपुरा में मैथिली विभाग की सेवानिवृत्त प्राध्यापिका थीं। उनकी न केवल डाॅ. रवि के पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन में, वरन् साहित्यिक एवं राजनीतिक सफर में भी उनकी अहम भूमिका रही।
गत 14 मई को डाॅ. रवि के निधन के बाद डाॅ. मीरा की तबीयत अत्यधिक खराब होने की वजह से उन्हें पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में ही आज उन्होंने अंतिम सांस लीं। उनका पटना में अंतिम-संस्कार होगा।

डाॅ. मीरा के निधन से पूरे कोसी-सीमांचल में शोक की लहर दौड़ गई है और पूरा विश्वविद्यालय परिवार मर्माहत है। बीएनएमयू, मधेपुरा के कुलपति प्रोफेसर डॉ. राम किशोर प्रसाद रमण सहित कई पदाधिकारियों, शिक्षकों, शोधार्थियों एवं कर्मचारियों ने इस पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सबों ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे डाॅ. मीरा की आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों, शिष्यों, मित्रों एवं शुभचिंतकों को इस अपार दुख को सहने की क्षमता दे।

शोक व्यक्त करने वालों में प्रति कुलपति प्रोफेसर डॉ. आभा सिंह, पूर्व प्रभारी कुलपति प्रोफेसर डाॅ. ज्ञानंजय द्विवेदी, कुलानुशासक डाॅ. विश्वनाथ विवेका, कुलसचिव डाॅ. कपिलदेव प्रसाद, महाविद्यालय निरीक्षक (कला एवं वाणिज्य) डाॅ. ललन प्रसाद अद्री, जनसंपर्क पदाधिकारी डाॅ. सुधांशु शेखर, कुलपति के निजी सहायक शंभु नारायण यादव आदि के नाम शामिल हैं।

KumarChandradeep #bnmusamvad

READ MORE

टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा आईक्यूएसी (IQAC) के तत्वावधान में आयोजित “वन्यजीव पर्यटन एवं व्यापार” का शुभारंभ। विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धन की एक सार्थक पहल… Bihar Lok Bhavan Patliputra University PPU Samrat Choudhary Ministry of Education Sanjay Tiger Ara Dr. Upendra Prasad Singh Vijay Kumar Choudhary @highlight

[the_ad id="32069"]

READ MORE

टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा आईक्यूएसी (IQAC) के तत्वावधान में आयोजित “वन्यजीव पर्यटन एवं व्यापार” का शुभारंभ। विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धन की एक सार्थक पहल… Bihar Lok Bhavan Patliputra University PPU Samrat Choudhary Ministry of Education Sanjay Tiger Ara Dr. Upendra Prasad Singh Vijay Kumar Choudhary @highlight

आज दिनांक 5.08.2026 को बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आवाह्न पर ‘रोहतास महिला महाविद्यालय, सासाराम’ के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के द्वारा प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए महाविद्यालय में उपस्थित रहकर विरोध जताया गया ।

सरदार वल्लभाई पटेल महाविद्यालय, कैमूर में बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर प्रस्तावित बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में धरना-प्रदर्शन