Search
Close this search box.

BNMU पीजीआरसी की बैठक की तैयारी पूरी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पीजीआरसी के बैठक की तैयारी पूरी
——–
बी. एन. मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के वाणिज्य संकाय के स्नातकोत्तर गवेषणा परिषद् (पीजीआरसी) की बैठक शनिवार को सुनिश्चित है। इसमें विभागीय शोध परिषद् द्वारा अनुशंसित एवं संकायाध्यक्ष द्वारा अनुमोदित पी-एच. डी. शोध से संबंधित सात प्रस्तावों पर चर्चा होगी।

मालूम हो कि वाणिज्य संकाय की पीजीआरसी में कुलपति प्रोफेसर डाॅ. आर. के. पी. रमण (अध्यक्ष) सहित कुल ग्यारह सदस्य हैं। अन्य सदस्यों में प्रति कुलपति प्रोफेसर डाॅ. आभा सिंह, वाणिज्य संकायाध्यक्ष डाॅ. लम्बोदर झा, स्नातकोत्तर वाणिज्य विभाग, मधेपुरा के डाॅ. प्रभुनाथ सिंह, एसएनआरकेएस कॉलेज, सहरसा के डाॅ. सुनील कुमार एवं डाॅ. महेश कुमार तथा बीएनएमभी काॅलेज, मधेपुरा के डाॅ. अशोक कुमार के नाम शामिल हैं।

बैठक में कुलसचिव डाॅ. कपिलदेव प्रसाद सदस्य-सचिव और निदेशक अकादमिक डाॅ. एम. आई. एहसान एवं उपकुलसचिव अकादमिक डाॅ. सुधांशु शेखर आमंत्रित सदस्य के रूप में भाग लेंगे।

उप कुलसचिव अकादमिक डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि बैठक से संबंधित सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं और सभी सदस्यों को बैठक से संबंधित पत्र उपलब्ध कराया जा चुका है। बैठक में विशेष रूप से कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु निर्धारित सभी दिशानिर्देशों (एसओपी) का पालन किया जाएगा। इस हेतु विशेष रूप से केंद्रीय पुस्तकालय सभागार को सेनेटाइज कराया गया है।

डाॅ. शेखर ने बताया कि वाणिज्य संकाय की बैठक के बाद सोमवार को सामाजिक विज्ञान संकाय, मंगलवार को मानविकी संकाय एवं बुधवार को विज्ञान संकाय की बैठक सुनिश्चित है।

मालूम हो कि कुलपति प्रोफेसर डॉ. आर. के. पी. रमण लगातार विश्वविद्यालय के शैक्षणिक उन्नयन हेतु और विशेष रूप से शोध को गति देने हेतु प्रयासरत हैं।

उनके निदेशानुसार विश्वविद्यालय में कोरोना संक्रमण के मद्देनजर जारी लाॅकडाउन में भी छात्रहित से जुड़े कार्यों को ससमय पूरा करने का प्रयास किया गया और लगातार छात्रहित में निर्णय लिए जा रहे हैं। इस कड़ी में लंबे समय से प्रतिक्षित पीजीआरसी की बैठक का विशेष महत्व है।

READ MORE

टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा आईक्यूएसी (IQAC) के तत्वावधान में आयोजित “वन्यजीव पर्यटन एवं व्यापार” का शुभारंभ। विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धन की एक सार्थक पहल… Bihar Lok Bhavan Patliputra University PPU Samrat Choudhary Ministry of Education Sanjay Tiger Ara Dr. Upendra Prasad Singh Vijay Kumar Choudhary @highlight

आज दिनांक 5.08.2026 को बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आवाह्न पर ‘रोहतास महिला महाविद्यालय, सासाराम’ के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के द्वारा प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए महाविद्यालय में उपस्थित रहकर विरोध जताया गया ।

सरदार वल्लभाई पटेल महाविद्यालय, कैमूर में बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर प्रस्तावित बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में धरना-प्रदर्शन

[the_ad id="32069"]