*ऑनलाइन संवाद रविवार क़ो*
—————–
बीएनएमयू संवाद श्रृंखला के अंतर्गत विश्वविद्यालय गांधी विचार विभाग, टीएमबीयू, भागलपुर के सहयोग से 29 नवंबर, 2026 (रविवार) को शाम छ: बजे से भारतीय संविधान और लोकतंत्र की चुनौतियां विषयक ऑनलाइन संवाद का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि इसके मुख्य वक्ता महात्मा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा (महाराष्ट्र) के पूर्व कुलपति प्रो. मनोज कुमार होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय गांधी विचार विभाग, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर के पूर्व अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार करेंगे। स्वागत एवं विषय प्रवेश गांधी विचार विभाग के अध्यक्ष डॉ. अमित रंजन सिंह एवं संचालन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर (सीनियर स्केल) डॉ. उमेश प्रसाद नीरज करेंगे। धन्यवाद ज्ञापन की जिम्मेदारी इतिहास विभाग, टी. एन. बी. महाविद्यालय, भागलपुर के अध्यक्ष डॉ. रविशंकर कुमार चौधरी और तकनिकी जिम्मेदारी बीएनएमयू, मधेपुरा के पूर्व शोधार्थी डॉ. सौरभ कुमार चौहान संभालेंगे।
डॉ. शेखर ने बताया कि बीएनएमयू संवाद श्रृंख्ला के अंतर्गत विभिन्न विषयों पर लगातार संवाद का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य समाजोपयोगी जानकारियों का संकलन एवं प्रचार-प्रसार है।
*ऑनलाइन संवाद*
—————-
दिनांक : 29 नवंबर, 2026 (रविवार), समय : अपराह्न 06 बजे
*ऑनलाइन गूगल मीट का लिंक* :
https://meet.google.com/zkt-fqqj-ctb
सूचना एवं आमंत्रण*
महाशय/महाशया!
सादर अभिवादन!
बीएनएमयू संवाद श्रृंखला के अंतर्गत विश्वविद्यालय गांधी विचार विभाग, टीएमबीयू, भागलपुर के सहयोग से 29 नवंबर, 2026 (रविवार), समय : अपराह्न 06 बजे से ‘भारतीय संविधान और लोकतंत्र की चुनौतियान’ विषयक ऑनलाइन संवाद का आयोजन सुनिश्चित है।
अतः आप सबों से सादर अनुरोध है कि समय निकालकर इस कार्यक्रम में शामिल होने का कष्ट किया जाए।
: *कार्यक्रम विवरण* ::
अ. 06.00- 06::05
सामूहिक प्रार्थना
पूअ. 06.05- 06::15
स्वागत वक्तव्य एवं विषय प्रवेश : डॉ. अमित रंजन सिंह, अध्यक्ष, विश्वविद्यालय गांधी विचार विभाग, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर।
अ. 06.15- 06::40
मुख्य वक्ता का उद्बोधन :
प्रो. मनोज कुमार, सेवानिवृत, संस्थापक निदेशक (वर्धा समाज कार्य संस्थान) एवं पूर्व कुलपति, महात्मा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा (महाराष्ट्र)
अ. 06.40- 07::00
प्रतिभागियों की टिप्पणियां
अ. 07.00- 07::20
*अध्यक्षीय उद्बोधन* : प्रो. विजय कुमार, पूर्व अध्यक्ष, विश्वविद्यालय गांधी विचार विभाग, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर।
अ. 07.20- 07::25
*धन्यवाद ज्ञापन*: डॉ. रविशंकर कुमार चौधरी, असिस्टेंट प्रोफेसर (सीनियर स्केल), टी. एन. बी. महाविद्यालय, भागलपुर।
अ. 07.25- 07::30 (आगामी कार्यक्रम की घोषणा)
संचालन : डॉ. उमेश प्रसाद नीरज, असिस्टेंट प्रोफेसर (सीनियर स्केल), गांधी विचार विभाग, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर।
तकनिकी प्रबंधन : डॉ. सौरभ कुमार चौहान, विश्वविद्यालय दर्शनशास्त्र विभाग, भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा।
——:: *………*निवेदक** ……..::——–
डॉ. सुधांशु शेखर, अध्यक्ष, दर्शनशास्त्र विभाग, ललित नारायण मिश्र स्मारक महाविद्यालय, वीरपुर, सुपोल।
मोबाइल- 9934629245














