Search
Close this search box.

BNMU अनुशासन समिति की बैठक आयोजित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अनुशासन समिति की बैठक आयोजित

बी. एन. मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के अनुशासन समिति की बैठक शुक्रवार को अपराह्न 1:30 बजे से कुलपति कार्यालय सभाकक्ष में कुलपति प्रोफेसर डाॅ. आर. के. पी. रमण की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

जनसंपर्क पदाधिकारी डाॅ. सुधांशु शेखर ने बताया कि बैठके में लोकायुक्त कार्यालय से पारित एक न्यायादेश सहित अन्य मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। साथ ही गत दिनों विश्वविद्यालय एवं विभिन्न महाविद्यालयों से जुड़े अनुशासनात्मक मामलों पर भी आवश्यक निर्णय लिए गए।

बैठक में सभी सदस्यों ने विश्वविद्यालय और इसकी सभी संबद्ध ईकाइयों के सभी कार्य नियमानुसार संचालित करने और हरहाल में वित्तीय एवं प्रशासनिक अनुशासन कायम रखने पर जोर दिया।

बैठक में प्रति कुलपति प्रोफेसर डाॅ. आभा सिंह, अभिषद सदस्य सह विधायक गुंजेश्वर साह, अभिषद सदस्य गौतम कुमार, मानविकी संकायाध्यक्ष प्रोफेसर डाॅ. उषा सिन्हा, कुलानुशासक डाॅ. विश्वनाथ विवेका एवं सदस्य-सचिव सह कुलसचिव डाॅ. कपिलदेव प्रसाद उपस्थित थे।

READ MORE

टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा आईक्यूएसी (IQAC) के तत्वावधान में आयोजित “वन्यजीव पर्यटन एवं व्यापार” का शुभारंभ। विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धन की एक सार्थक पहल… Bihar Lok Bhavan Patliputra University PPU Samrat Choudhary Ministry of Education Sanjay Tiger Ara Dr. Upendra Prasad Singh Vijay Kumar Choudhary @highlight

आज दिनांक 5.08.2026 को बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आवाह्न पर ‘रोहतास महिला महाविद्यालय, सासाराम’ के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के द्वारा प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए महाविद्यालय में उपस्थित रहकर विरोध जताया गया ।

[the_ad id="32069"]

सरदार वल्लभाई पटेल महाविद्यालय, कैमूर में बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर प्रस्तावित बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में धरना-प्रदर्शन