Search
Close this search box.

BNMU कोर्स वर्क परीक्षा 11 एवं 12 अगस्त, 2026 को 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोर्स वर्क परीक्षा 11 एवं 12 अगस्त 2026 को 

भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय (बीएनएमयू), मधेपुरा के परीक्षा विभाग ने पीएच.डी.(पैट) कोर्स वर्क एग्जाम-2024 एवं 2025 की परीक्षा तिथि, परीक्षा कार्यक्रम एवं परीक्षा केंद्र की सूची जारी कर दी है।

इस बाबत बीएनएमयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अरुण कुमार झा ने बताया कि पीएचडी कोर्स वर्क एग्जाम-2024 & 2025 की परीक्षा 11 एवं 12 अगस्त 2026 को होगी।

उन्होंने बताया कि 11 अगस्त को पीसीडब्लू-वन पेपर की परीक्षा एवं 12 अगस्त को पीसीडब्लू-टू पेपर की परीक्षा होगी।

विश्वविद्यालय स्तर पर एकमात्र परीक्षा केंद्र नॉर्थ कैम्पस स्थित परीक्षा भवन को बनाया गया है।

परीक्षा सुबह 11.30 AM से दोपहर 2.30 PM तक होगी। मोबाईल फोन, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इंट्री पर पूर्णतः रोक रहेगी।

डॉ झा बताया कि स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा संचालित करने के लिए परीक्षा विभाग अभी से ही अपनी तैयारी तेज कर दी है।।

रिपोर्ट – डॉ. सारंग तनय, मधेपुरा

READ MORE

राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोक भवन, पटना से प्राप्त सूचना के आलोक में बापू सभागार, गाँधी मैदान, पटना में दिनांक 25.08.2026 को आयोजित होने वाली उन्मुखीकरण कार्यक्रम (Orientation Programme) अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोक भवन, पटना से प्राप्त सूचना के आलोक में बापू सभागार, गाँधी मैदान, पटना में दिनांक 25.08.2026 को आयोजित होने वाली उन्मुखीकरण कार्यक्रम (Orientation Programme) अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।