Search
Close this search box.

BNMU कवि एवं कथा लेखक रतन वर्मा सम्मानित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कवि एवं कथा लेखक रतन वर्मा सम्मानित

बी एन मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के हिंदी विभाग में साहित्यकार रतन वर्मा को सम्मानित किया गया। सर्वप्रथम डा. भूपेंद्र मधेपुरी ने रतन जी को प्रतीक ,अंगवस्त्रम् और उपहार भेंट की।

डा. सिद्धेश्वर काश्यप ने परिचय देते हुए कहा कि रतन जी कथा लेखक ,कवि और समीक्षक के रुप में सुख्यात हैं ।इनकी रचनाओं में सामाजिक सरोकार, मानवीय अस्मिता एवं स्वाधीनता को स्वर देते हैं। इनकी काव्यकृति है –
यात्रा में। इनके कथा संग्रह हैं -दस्तक, पेइंगगेस्ट,नेटुआ,बबूल ।इनकी औपन्यासिक कृतियाँ है-रुक्मिणी, सपना, नेटुआ करम, बादलों को छँटना नहीं। इनकी समीक्षात्मक कृति है – श्रवण कु. गोस्वामी और उनके उपन्यास।

रतन जी ने इस अवसर पर ‘आमंत्रण नहीं था क्या’ कविता सुनाई -“वर्षों से तुम्हारी याद में तपता हुआ इक तप/ तुम्हारे वास्ते जिसने गढ़े हैं/ ताजमहलों के अनेकों स्वप्न।”

कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डाॅ. विनय कुमार चौधरी ने की। धन्यवाद ज्ञापन बीएनमुस्टा के महासचिव डा. नरेश कुमार ने किया ।

26 मार्च, 2018

READ MORE

टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा आईक्यूएसी (IQAC) के तत्वावधान में आयोजित “वन्यजीव पर्यटन एवं व्यापार” का शुभारंभ। विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धन की एक सार्थक पहल… Bihar Lok Bhavan Patliputra University PPU Samrat Choudhary Ministry of Education Sanjay Tiger Ara Dr. Upendra Prasad Singh Vijay Kumar Choudhary @highlight

आज दिनांक 5.08.2026 को बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आवाह्न पर ‘रोहतास महिला महाविद्यालय, सासाराम’ के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के द्वारा प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए महाविद्यालय में उपस्थित रहकर विरोध जताया गया ।

सरदार वल्लभाई पटेल महाविद्यालय, कैमूर में बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर प्रस्तावित बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में धरना-प्रदर्शन