Search
Close this search box.

Arvind Kumar अरविंद कुमार नहीं रहे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बहुत बड़ी क्षति-सचमुच अपूरणीय. हिंदी का पहला समांतर कोश (थिसॉरस) तैयार करने वाले भाषाविद्, माधुरी के पूर्व संपादक और कई महत्वपूर्ण पुस्तकों के लेखक अरविंद कुमार Arvind Kumar नहीं रहे.
अंतिम समय तक वह अपने भावी प्रकल्पो को पूरा करने में लगे रहे. अरविंद जी 91 वर्ष के थे. बेहद अध्ययनशील, अनुशासन-प्रिय और मेहनती होने के चलते ही उन्होने अपने जीवन में इतने महत्वपूर्ण काम किये. इसमें उनकी विदुषी जीवन-संगिनी कुसुम जी की भी उल्लेखनीय भूमिका रही.
उनसे मेरा संपर्क बहुत बाद का है, वह भी सोशल मीडिया के माध्यम से. लेकिन कम समय के औपचारिक परिचय के बाद भी मेरा सौभाग्य है कि मुझे उनका बौद्धिक-संरक्षण और स्नेह मिला.
अरविंद जी ने जो काम किये हैं, वह उन्हें हिंदी भाषा, साहित्य और पत्रकारिता के इतिहास में हमेशा जिंदा रखेंगे. सादर श्रद्धांजलि, अरविंद जी! परिवार के प्रति शोक-संवेदना.

– उर्मिलेश, वरिष्ठ पत्रकार

READ MORE

टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा आईक्यूएसी (IQAC) के तत्वावधान में आयोजित “वन्यजीव पर्यटन एवं व्यापार” का शुभारंभ। विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धन की एक सार्थक पहल… Bihar Lok Bhavan Patliputra University PPU Samrat Choudhary Ministry of Education Sanjay Tiger Ara Dr. Upendra Prasad Singh Vijay Kumar Choudhary @highlight

आज दिनांक 5.08.2026 को बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आवाह्न पर ‘रोहतास महिला महाविद्यालय, सासाराम’ के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के द्वारा प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए महाविद्यालय में उपस्थित रहकर विरोध जताया गया ।

सरदार वल्लभाई पटेल महाविद्यालय, कैमूर में बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर प्रस्तावित बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में धरना-प्रदर्शन