Search
Close this search box.

BNMU आयुर्वेद दिवस 23 सितंबर, 2025 को।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*आयुर्वेद दिवस 23 सितंबर को*

बीएनएमयू, मधेपुरा में आयुर्वेद दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के क्षेत्रीय निदेशक विनय कुमार से पत्र प्राप्त हुआ है। इस पत्र के आलोक में कुलपति प्रो. बी. एस. झा के निदेशानुसार कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर ने सभी स्नातकोत्तर विभागाध्यक्षों तथा सभी महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र प्रेषित किया है।

डॉ. शेखर ने बताया कि आयुर्वेद का जीवनदायिनी प्रभाव को देखते हुए भारत वर्ष में हर साल 23 सितम्बर को आयुर्वेद दिवस मनाया जाता है। इस साल 10वें आयुर्वेद दिवस का थीम ‘आयुर्वेद मनुष्य और धरती के लिए’ है।

उन्होंने बताया कि आयुर्वेद दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। इसमें विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से आयुर्वेद को बढ़ावा देना और आयुर्वेद के बारे में जागरुकता रैली, आनलाईन मीटिंग, सेमिनार एवं वर्कशॉप का आयोजन करना तथा आयुर्वेद से संबंधित डिस्प्ले बोर्ड, होर्डिंग आदि लगाना शामिल है।

उन्होंने अनुरोध किया है कि कार्यक्रम से संबंधित प्रतिवेदन, जियो टैग फोटो तथा पेपर कटिंग माय भारत पोर्टल पर अपलोड कराया जाए और उसे एनएसएस कार्यालय के ई मेल पर भी उपलब्ध कराने का कष्ट किया जाए।

डॉ. शेखर ने बताया कि प्राचीन भारत में आयुर्वेद को रोगों के उपचार और स्वस्थ जीवनशैली व्यतीत करने का सर्वोत्तम तरीका माना जाता था। आधुनिक जीवनशैली में हमें अपने शरीर एवं मन का ध्यान रखने के लिए आयुर्वेदिक तरीकों की आवश्यकता है। इस दिशा में आयुर्वेद दिवस का आयोजन एक महत्वपूर्ण कदम है।

READ MORE

अनशनकारी छात्रों के साथ राज्यपाल की वार्ता के उपरान्त बनी सहमति पटना 24 अगस्त, 2026-अनशनकारी छात्रों के साथ माननीय राज्यपाल, बिहार के साथ वार्ता के उपरान्त सहमति बनी। ऑल पीएच.डी. होल्डर्स एण्ड रिसर्च एसोसिएशन के बैनर तले गर्दनीबाग में पिछले 21 दिनों से अनशन कर रहे छात्रों के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिगडल के साथ माननाय राज्यपाल, बिहार का 02 घट का वाता के उपरान्त अनशनकाच छात्रा जपना वापस लेने का आश्वासन दिया।

मेरे गांव राधानगर के शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है ओर हो भी क्यों ना जब मेरे गांव का नामकरण (राधानगर) ही एक राष्ट्रपति अवॉर्डी शिक्षक श्री राधारमण जी के नाम पर किया गया हो ।

[the_ad id="32069"]

राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोक भवन, पटना से प्राप्त सूचना के आलोक में बापू सभागार, गाँधी मैदान, पटना में दिनांक 25.08.2026 को आयोजित होने वाली उन्मुखीकरण कार्यक्रम (Orientation Programme) अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।