Search
Close this search box.

राज्यपाल ने बी. एन. मंडल विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों की समीक्षा की

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राज्यपाल ने बी. एन. मंडल विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों की समीक्षा की

पटना 21 अगस्त, 2026 :- माननीय राज्यपाल- सह- कुलाधिपति

लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने बिहार लोक भवन में बी. एन. मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय की शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों को समय पर सुविधाएँ उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों में शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की कमी को जल्द दूर करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए राज्य स्तर पर शिकायत निवारण कोषांग गठित करने को भी कहा।

उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों के लिए नैक एक्रीडेशन से संबंधित कार्यशाला आयोजित कराने का निर्देश दिया, ताकि कॉलेजों को बेहतर शैक्षणिक गुणवत्ता और मूल्यांकन के लिए तैयार किया जा सके। राज्यपाल ने बी०एन० मंडल विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना भी की।

राज्यपाल ने शिक्षकों एवं कर्मचारियों के वेतन और पेंशन का समय पर भुगतान, विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्रों को नियमित रखने तथा विद्यार्थियों को निर्धारित समय पर डिग्री एवं अन्य शैक्षणिक प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा।

कुलपति प्रो० विमलेन्दु शेखर झा ने विश्वविद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने विश्वविद्यालय में मानव संसाधन, आधारभूत सुविधाओं, केंद्रीय पुस्तकालय, अध्ययन केंद्रों, शोध एवं विकास, वित्तीय प्रबंधन, डिजिटल व्यवस्था एवं ई-गवर्नेस, एनएसएस, एनसीसी तथा उन्नत भारत अभियान सहित विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों से राज्यपाल को अवगत कराया।

बैठक में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव श्री दीपक कुमार सिंह तथा बी. एन. मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा एवं राज्यपाल सचिवालय के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोक भवन, पटना से प्राप्त सूचना के आलोक में बापू सभागार, गाँधी मैदान, पटना में दिनांक 25.08.2026 को आयोजित होने वाली उन्मुखीकरण कार्यक्रम (Orientation Programme) अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।