आज शांतिनिकेतन के उत्सव होटल में बेंगलूर की different truths नामक साहित्यिक संस्था द्वारा आयोजित त्रि- दिवसीय ‘शांतिनिकेतन साहित्य उत्सव ‘में मैं बतौर वक्ता शामिल हुआ।इस कार्यक्रम में देश और विदेश के अनेक प्रोफेसर , साहित्यकार, लेखक,विचारक एवं पत्रकार प्रतिभागी के रूप में उपस्थित हुए हैं। उद्घाटन सत्र के बाद प्रथम विचार सत्र में गुरुदेव रवींद्रनाथ ठाकुर को केंद्र में रख कर कई पत्र पढ़े गए। मध्याह्न से पहले कुछ लेखकों ने अपनी -अपनी सद्य:प्रकाशित रचना का लोकार्पण किया।इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ पत्रकार श्री अरिंदम राय जी एवं उनकी पूरी टीम को अशेष हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं।
– डॉ. सुभाष राय जी के फेसबुक वॉल से साभार।

Post Views: 7














