Search
Close this search box.

NSS अनुदान के लिए माय भारत पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*अनुदान के लिए माय भारत पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य*

बीएनएमयू, मधेपुरा के सभी महाविद्यालयों तथा उसके एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी एवं स्वयंसेवकों का युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित माय भारत पोर्टल पर पंजीयन कराना अनिवार्य है। इस पंजीयन के बाद ही अनुदान मिलेगा।‌ इस संबंध में क्षेत्रीय निदेशक (बिहार- झारखंड) विनय कुमार के निदेशानुसार कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर ने सभी महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र प्रेषित किया है। पत्र में अनुरोध किया गया है कि माय भारत पोर्टल पर एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी एवं स्वयंसेवकों तथा अन्य छात्र- छात्राओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण कराया जाए। जिन महाविद्यालयों द्वारा एनएसएस इकाईयों में सौ प्रतिशत पंजीकरण नहीं है, वैसे इकाइयों को राशि निर्गत नहीं की जाएगी।

डॉ. शेखर ने बताया कि माय भारत पोर्टल पर राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों एवं युवाओं का पंजीकरण कराने से युवाओं का सार्वजनिक विश्वसीयता बढ़ेगी, पोर्टल पर स्वयंसेवा के अवसर एवं अन्य कार्यों को डिजिटल रुप से बनाने, शिक्षण संस्थानों के अनुभवात्मक शिक्षा के अवसरों से उन्हें नई शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत क्रेडिट प्राप्त करने में मदद मिलेगी। स्वयंसेवकों द्वारा की जानेवाली सभी गतिविधियों के परिणामस्वरुप उन्हें एक प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा, जो युवाओं के व्यक्तिगत प्रोफाइल पेज पर प्रदर्शित होगा तथा युवा अपना बायोडाटा तैयार करने के लिए भी उपलब्ध सुविधा का उपयोग कर सकते हैं।

READ MORE

विषय : माननीय विधान पार्षद, डॉ० संजीव कुमार सिंह एवं अन्य माननीय विधान पार्षदगण के संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त प्राप्त पत्र, जो बिहार में स्नातक महाविद्यालयों के प्रस्तावित पुनर्गठन तथा उससे विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता एवं राज्य की उच्च शिक्षा पर पड़ने वाले प्रभाव से संबंधित है, पर यथोचित कार्रवाई करने के संबंध में।

विषय : बिहार के राज्य विश्वविद्यालयों के अंगीभूत (संघटक) स्नातक महाविद्यालयों के प्रस्तावित पुनर्गठन तथा उसके विश्वविद्यालयीय स्वायत्तता, शैक्षणिक मानकों एवं शिक्षकों की सेवा-शर्तों पर पड़ने वाले प्रभाव के संबंध में प्रतिवेदन।

[the_ad id="32069"]