Search
Close this search box.

BNMU परिसंपदा पदाधिकारी बने शंकर कुमार मिश्र

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

परिसंपदा पदाधिकारी बने शंकर कुमार मिश्र

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. शंकर कुमार मिश्र ने शनिवार को बीएनएमयू का परिसंपदा पदाधिकारी के रूप में योगदान दिया।‌ इस अवसर पर कुलानुशासक डॉ. बी. एन. विवेका, विकास पदाधिकारी डॉ. ललन प्रसाद अद्री, उपकुलसचिव (स्थापना) डॉ. सुधांशु शेखर आदि उपस्थित थे।

उपकुलसचिव (स्थापना) डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि डॉ. मिश्रा ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी), पटना की अनुसंशा के आलोक में जुलाई 2017 में विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में योगदान दिया है। इसके कुछ महिनों बाद ही उनको तत्कालीन कुलपति प्रो. अवध किशोर राय ने उन्हें संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी थी।

उन्होंने बताया कि संप्रति डॉ. मिश्रा ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय में प्रतिनियोजित हैं और मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं। इनकी चार पुस्तकें और दर्जनों आलेख भी प्रकाशित हैं। इनके निदेशन में चार शोधार्थी पीएचडी उपाधि हेतु शोध कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि जून 2023 में डॉ. गजेन्द्र कुमार की सेवानिवृत्ति के बाद कुलानुशासक डॉ. बी. एन. विवेका को परिसंपदा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।‌ लेकिन इधर डॉ. विवेका ने कुलानुशासक के पद पर कार्य व्यस्तता के कारण परिसंपदा पदाधिकारी के अतिरिक्त दायित्व से मुक्त करने का अनुरोध किया था।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 में प्रस्तावित संशोधन के विरुद्ध विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता एवं शिक्षक हितों की रक्षा के लिए आज बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (FUTAB) के तत्वावधान में बिहार के सभी विश्वविद्यालयों के शिक्षक संघ एवं कर्मचारी संगठनों की संयुक्त बैठक 

विषय : माननीय विधान पार्षद, डॉ० संजीव कुमार सिंह एवं अन्य माननीय विधान पार्षदगण के संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त प्राप्त पत्र, जो बिहार में स्नातक महाविद्यालयों के प्रस्तावित पुनर्गठन तथा उससे विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता एवं राज्य की उच्च शिक्षा पर पड़ने वाले प्रभाव से संबंधित है, पर यथोचित कार्रवाई करने के संबंध में।