Search
Close this search box.

BNMU। 4 जून, 2019। बीएनएमयू कुलपति का सम्मान समारोह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बीएनएमयू कुलपति का सम्मान समारोह

——–
हमने बीएनएमयू के समग्र विकास का सपना देखा है। इसे राष्ट्रीय ख्याति दिलाना ही हमारा सपना है। हम सभी को मिलकर इन सपनों को पूरा करना है। विश्वविद्यालय को नैक से मान्यता दिलानी है। यह बात कुलपति डाॅ. अवध किशोर राय ने कही। वे सोमवार को विश्वविद्यालय प्रेक्षागृह में आयोजित सम्मान समारोह में बोल रहे थे। समारोह का आयोजन कुलपति के स्वर्णिम कार्याकाल के दो वर्ष पर विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के तत्वावधान में आयोजित किया गया था।

कुलपति ने कहा कि हमें विश्वविद्यालय को आगे ले जाना है। इसे राष्ट्रीय ख्याति दिलानी है। ऐसा दिन आएगा कि हम सभी गर्व से कहेंगे कि हम बीएनएमयू के हैं और बीएनएमयू हमारा है।

कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय के सभी अंगों को एक साथ मिलकर काम करना है। विश्वविद्यालय के विकास में शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं अभिभावक सबों का सहयोग अपेक्षित है। सभी अपनी-अपनी भूमिका सही से निभाएं। अपने-अपने कर्तव्यों का सम्यक् निर्वहन करें।

कुलपति ने कहा कि हमने किसी को भी कोई सजा नहीं दी, सुधार की कोशिश की। दो वर्षों में रूपांतरण का प्रयास किया।

प्रति कुलपति डॉ. फारूक अली ने बताया कि डाॅ. अवध किशोर राय ने 29 मई 2017 को बी. एन. मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के कुलपति का पदभार ग्रहण किया था। ये एक आदर्श शिक्षक हैं। इनकी सहजता, सरलता एवं समर्पण काबिले-तारीफ है। अपने दो वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने यह दिखाया कि यदि हौसला बुलंद हो, तो सीमित संसाधनों के बावजूद बेहतर प्रदर्शन किया जा सकता है।कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी कुलपति की उपलब्धियाँ गिनाईं।सबों ने कहा कि कुलपति ने विश्वविद्यालय को अपनी सर्वोत्तम सेवा दी और मुख्यालय में उपस्थित रहकर काम करने का रिकार्ड बनाया।

कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने कर्मचारियों की एकता पर बल दिया। सबों ने संविदा पर कार्यरत सभी कर्मचारियों की सेवा के स्थायीकरण के निर्णय की सराहना की।

इस अवसर पर डीएसडबल्यू डाॅ शिवमुनि यादव, प्रभारी कुलसचिव डाॅ. कपिलदेव प्रसाद यादव, सिंडीकेट सदस्य द्वय डाॅ. परमानंद यादव एवं डॉ. जवाहर पासवान, पीआरओ डाॅ. सुधांशु शेखर, एफओ नरेन्द्र कुमार सिन्हा, परीक्षा नियंत्रक डाॅ. नवीन कुमार, मधेपुरा काॅलेज के प्रधानाचार्य डाॅ. अशोक कुमार यादव, यूभीके काॅलेज के प्रधानाचार्य डाॅ. माधवेन्द्र झा, बीएओ डॉ. एम एस पाठक, विकास पदाधिकारी डाॅ. ललन प्रसाद अद्री, सिनेटर रंजन कुमार, डाॅ. जगदेव यादव, डाॅ. रीता सिंह आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश्वर राय और संचालन पृथ्वीराज यदुवंशी ने किया।

कार्यक्रम के आयोजन में कुलपति के निजी सहायक शंभु नारायण यादव, कुलसचिव के निजी सहायक राजीव कुमार, प्रति कुलपति के निजी सहायक राजेश कुमार, संरक्षक देवेन्द्र प्रसाद यादव,संतोष कुमार, हरेन्द्र कुमार जवाहर लाल, डाॅ. विवेकानंद चंद्रकिशोर गुप्ता, सीएस पांडेय, कुमार राजन, बबिता कुमारी, डाॅली कुमारी, किसुनदेव कामत, विश्वनाथ साह आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।
========
https://www.facebook.com/280968182324418/posts/676197682801464/?app=fbl

4 जून, 2021

READ MORE

टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा आईक्यूएसी (IQAC) के तत्वावधान में आयोजित “वन्यजीव पर्यटन एवं व्यापार” का शुभारंभ। विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धन की एक सार्थक पहल… Bihar Lok Bhavan Patliputra University PPU Samrat Choudhary Ministry of Education Sanjay Tiger Ara Dr. Upendra Prasad Singh Vijay Kumar Choudhary @highlight

[the_ad id="32069"]

READ MORE

टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा आईक्यूएसी (IQAC) के तत्वावधान में आयोजित “वन्यजीव पर्यटन एवं व्यापार” का शुभारंभ। विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धन की एक सार्थक पहल… Bihar Lok Bhavan Patliputra University PPU Samrat Choudhary Ministry of Education Sanjay Tiger Ara Dr. Upendra Prasad Singh Vijay Kumar Choudhary @highlight

आज दिनांक 5.08.2026 को बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आवाह्न पर ‘रोहतास महिला महाविद्यालय, सासाराम’ के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के द्वारा प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए महाविद्यालय में उपस्थित रहकर विरोध जताया गया ।

सरदार वल्लभाई पटेल महाविद्यालय, कैमूर में बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर प्रस्तावित बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में धरना-प्रदर्शन