Search
Close this search box.

Poem। रक्तदान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रक्तदान
______________

रक्तदान है महादान,
करके देखो यह पुण्य काम।

जीवन का एक फूल खिलेगा,
आशीष समाज का तुम्हें मिलेगा।

हृदय रोग से रहोगे दूर,
चेहरा जैसे लगेगा नूर।

आयरन का संतुलन बना रहेगा,
मोटापा और कैंसर का खतरा टला रहेगा।

18 से 65 उम्र रक्तदान का है मौका
विश्व कल्याण करो, मार दो साल में एक चौंका।

खून में हेपेटाइटिस, एचआईवी,
सिफलिस व मलेरिया जैसी हो अगर कोई बीमारी,
रक्तदान टेस्ट प्रक्रिया में यह भी तुम्हें पता चलेगा।

शरीर में 12.5 से ज्यादा हो हीमोग्लोबिन,
रक्तदान कर बन जाओगे ईश्वरीय प्रतिबिंब।

प्रत्येक 3 महीने पर जो करते हैं रक्तदान,
रक्त बनने की प्रक्रिया रहती है उनकी दयावान।

ब्रह्मांड में सकारात्मक ऊर्जा फैलाते हैं,
रक्तदान कर हम मानव योगी कहलाते हैं।

बढ़ खुद विपत्ति से लिपट जाओगे,
बुड्ढे की लाठी बच्चे का खिलौना,
हे रक्त वीर तुम कहलाओगे।

– शिखा कुमारी।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा आईक्यूएसी (IQAC) के तत्वावधान में आयोजित “वन्यजीव पर्यटन एवं व्यापार” का शुभारंभ। विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धन की एक सार्थक पहल… Bihar Lok Bhavan Patliputra University PPU Samrat Choudhary Ministry of Education Sanjay Tiger Ara Dr. Upendra Prasad Singh Vijay Kumar Choudhary @highlight

आज दिनांक 5.08.2026 को बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आवाह्न पर ‘रोहतास महिला महाविद्यालय, सासाराम’ के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के द्वारा प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए महाविद्यालय में उपस्थित रहकर विरोध जताया गया ।

सरदार वल्लभाई पटेल महाविद्यालय, कैमूर में बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर प्रस्तावित बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में धरना-प्रदर्शन