बाल साहित्य : परंपरा और संभावनाएं विषय पर व्याख्यान 28 जुलाई, 2020 को

बीएन मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा के फेसबुक पेज Facebook.com/bnmusamvad पर 28 जुलाई 2020 मंगलवार को अपराहन 1:00 बजे से भारत में बाल साहित्य : परंपरा और संभावनाएं विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा। इसके वक्ता हैं देवपुत्र के संपादक, हिंदी सलाहकार समिति, इस्पात मंत्रालय के सदस्य एवं स्वच्छता अभियान, भारत सरकार के ब्रांड एम्बेसडर डॉ. विकास दवे।

संक्षिप्त परिचय निम्नवत है-

नाम- डॉ. विकास दवे

आत्मज – स्व. जीवनलाल जी दवे
जन्म- 3 मई, 1969
शिक्षण- स्नातकोत्तर (हिन्दी साहित्य), एम.फिल.(हिन्दीसाहित्य), पी-एच.डी. (बाल पत्रकारिता)
संप्रति- सम्पादक, ‘देवपुत्र’
विशेष – राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से अनुमोदित, डॉ. मृदुला सिन्हा (महामहिम राज्यपाल, गोआ) द्वारा अभियान का ब्रांड एम्बेसेडर मनोनित।

केन्द्र सरकार के इस्पात मंत्रालय की केन्द्रीय हिन्दी सलाहकार समिति का सदस्य।

कार्यानुभव – 23 वर्षों से ‘देवपुत्र’, बाल मासिक में प्रबंध सम्पादक।
सम्पादकीय कार्य- 7 वर्षों तक मासिक ‘सेवा प्रेरणा’ का सम्पादन, लम्बे समय तक जागृत युगबोध (मासिक), चौथा विश्वास (साप्ताहिक), छात्र -‘युवा दर्पण’ (मासिक)आदि में सम्पादकीय सहयोग।

अन्य संपादित ग्रंथ – ‘कतरा कतरा रोशनी’(काव्य संग्रह), ‘वीर गर्जना’ (काव्य संग्रह), ‘जीवन मूल्य आधारित बाल साहित्य लेखन’,‘स्वदेशी चेतना’, ‘गाथा नर्मदा मैया की’ आदि का सम्पादन।

लेखन (पुस्तक प्रकाशित)- सामाजिक समरसता के मंत्रदृष्टा: डॉ. अम्बेडकर, भारत परम वैभव की ओर, शीर्ष पर भारत, एकनाथ रानडे, पंचगव्य चिकित्सा, पौराणिक गोभक्ति कथाएं, आधुनिक युग के, गोभक्तों की कथाएं, गोभक्ति गीत माला, वेद पुराणों में गोमाता, दादाजी खुद बन गए कहानी (बाल कहानी संग्रह), दुनिया सपनों की (बाल कहानी संग्रह), पाती बिटिया के नाम (पत्र संग्रह), कैसा हो मेरा घर, आज़ाद हिंद सरकार, बाल पत्रकारिता और देवपुत्र के संपादकीय लेख : एक विवेचन (लघु शोध प्रबंध), समकालीन हिन्दी बाल पत्रकारिता-एक अनुशीलन (दीर्घ शोध प्रबंध), राष्ट्रीय स्वातंत्र्य समर -1857 से 1947 तक(संस्कृति मंत्रालय म. प्र. शासन के लिए), दीर्घ नाटक ‘देश के लिए जीना सीखें’ (म. प्र. हिन्दी साहित्य अकादमी के लिए), लर्न बाय फन ( L.B.F.) की कक्षा 6,7,8 की हिन्दी पाठ्य पुस्तकों में 2-2 रचनाएं सम्मिलित की गई।

शोध आलेख – 50 से अधिक शोध आलेखों का प्रकाशन।
रचनाओं का प्रकाशन – देवपुत्र, जागृत युगबोध, सेवा प्रेरणा ‘साक्षात्कार पत्रिका’,सुबह सवेरे, चरैवेती, नई दुनिया, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राजएक्सप्रेस,नवभारत, राष्ट्र्धर्म,पांचजन्य, स्वदेश, महानगर प्लस,बाल साहित्य समीक्षा, हेलो बेबी, आर्गेनाइजर (विकली), युग प्रभात, अर्पण समर्पण, आदि पत्र पत्रिकाओं में एक हजार से अधिक रचनाओं का प्रकाशन ।
वार्ता प्रसारण – 20 वर्षों सें आकाशवाणी से बालकथाओं एंव वार्ताओं के अनेक प्रसारण ।
व्याख्यान – देशभर की प्रतिष्ठित व्याख्यानमालाओं एवं राष्ट्रीय अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में 15 सौ से अधिक व्याख्यान।
सदस्यता – म. प्र. शासन की पाठ्यक्रम में नैतिक शिक्षा समाहित करने हेतु गठित सलाहकार समिति में सदस्य, म.प्र. शासन की पाठ्यक्रम में गीता दर्शन को सम्मिलित करने हेतु गठित सलाहकार समिति में सदस्य, म. प्र. साहित्य अकादमी के पाठक मंच हेतु साहित्य चयन समिति में सदस्य।

सम्मान- बाल साहित्य प्रेरक सम्मान 2005, इन्दौर
स्व. भगवती प्रसाद गुप्ता सम्मान 2007, कानपुर
अ.भा. साहित्य परिषद नई दिल्ली द्वारा सम्मान 2010
राष्ट्रीय पत्रकारिता कल्याण न्यास, दिल्ली सम्मान 2011
स्व. प्रकाश महाजन स्मृति सम्मान 2012
स्व. श्री धर्मचन्द जैन स्मृति सम्मान वर्ष 2012
पं. दीनदयाल उपाध्याय युवा पत्रकारिता सम्मान 2013 सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व छात्र परिषद् द्वारा सम्मान 2014 साहित्य परिषद् का शब्द साधक सम्मान 2014
विश्व हिन्दी सम्मान 2015 राजकुमार जैन फाउंडेशन बाल साहित्य सम्मान 2016
बाल साहित्य जीवन गौरव सम्मान 2018
स्व. सरस्वती सिंह स्मृति साहित्य सेवा सम्मान 2019
ओंकारलाल शास्त्री स्मृति सम्मान 2020
संस्कृति भवन साहित्य सेवा सम्मान 2020
स्व.पं. विश्वनाथ मेहता स्मृति श्रेष्ठ पत्रकारिता सम्मान 2020 साहित्य क्रांति अलंकरण 2020

सम्पर्क- 3, वी. आई.पी. धनश्री नगर, इन्दौर-452009 (म. प्र.)