Search
Close this search box.

राजकीय गोपाष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन हर्षप्रित कौर संग स्थानीय कलाकारों ने महोत्सव को बनाया इंद्रधनुषी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*राजकीय गोपाष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन हर्षप्रित कौर संग स्थानीय कलाकारों ने महोत्सव को बनाया इंद्रधनुषी*

राजकीय गोपाष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन गौशाला परिसर में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों ने गायन, नृत्य और हास्य-व्यंग्य की मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। लोकगीत, भक्ति संगीत, सुगम संगीत और नृत्य की विविध प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में समां बांध दिया। स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों के बाद मंच पर पहुंचीं गायिका हर्षप्रीत कौर ने अपनी शानदार गायकी से सांस्कृतिक संध्या में चार चांद लगा दिए। उनके गीतों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत साथ हुई उसके बाद संध्या एवं साथी के नृत्य से कार्यक्रम आगे बढ़ा उन्होंने ‘धान कटनी के बहार अघनमा में’ गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद नशा मुक्ति के संदेश पर आधारित बाबा गंगादास की हास्य-व्यंग्य प्रस्तुति ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया। रागिनी कुमारी ने ‘इस देश की है आज भी तूफान में नैया’ गीत प्रस्तुत किया। वहीं सुरेश कुमार शशि ने ‘गोकुल नगरिया के छोड़ के कन्हैया जी’ और ‘नय कर मनमानी, हेतो परेशानी’ गीतों से श्रोताओं का मनोरंजन किया। धीरेंद्र कुमार निराला ने ‘दया की दृष्टि मनमोहन जो एक बार हो जाए’ भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।संजीव कुमार ने अपनी स्वरचित रचना ‘पूछे कोई बात हृदय की, कह ना सकूं मैं बातें’ प्रस्तुत कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। नारायण कुमार ने ‘मंदिर तुम्हारे प्यार का दिल में बना लिया’ गीत सुनाया, जबकि उमेश राम ने ‘कहीं चांद वह खो गया, कहीं चांदनी भी भटक गई’ गीत से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। गजब कुमार ने ‘इश्क दी गली बीच कोई कोई लंगदा’ गीत प्रस्तुत किया। पुष्पा प्रिया ने ‘मिथिला का कण-कण खिला, जमाई राजा राम मिला’ गीत के माध्यम से मिथिला की सांस्कृतिक छटा बिखेरी। वहीं राजनंदनी ने ‘छाप तिलक सब छीनी रे’ गीत गाकर खूब तालियां बटोरीं।नृत्य प्रस्तुतियों में शोभा कुमारी एवं साथी ने ‘मोरा राम घर आयो’, श्वेता कुमारी एवं साथी ने ‘प्रेम की लीला’ तथा नृत्यशाला की रिद्धि शर्मा ने ‘मोहे मोर बनायो’ गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की सराहना बटोरी।

*दमदार आवाज और शानदार अंदाज से हर्षप्रीत कौर ने बनाया संगीतमय माहौल*

*हिंदी,मैथिली,भोजपुरी गीतों पर झूमें श्रोता*

स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों के बाद मंच पर पहुंचीं गायिका हर्षप्रीत कौर ने अपनी दमदार आवाज और शानदार अंदाज से माहौल को पूरी तरह संगीतमय बना दिया। उन्होंने दुर्गा स्तुति ‘या देवी सर्वभूतेषु’ और शिव स्तुति से अपनी प्रस्तुति की शुरुआत की। इसके बाद ‘मेरे बांके बिहारी लाल’, ‘तू इतना मत करियो श्रृंगार’, ‘ओ माहि बे मोहब्बता सजदा बे’, ‘मेरे रश्के कमर’, ‘इश्क की साजिशें’ और ‘इश्क की वादियां’ जैसे गीतों की प्रस्तुति दी।हर्षप्रीत कौर ने मैथिली और भोजपुरी गीतों से भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। ‘पनिया के जहाज से पलटानिया लेने अइह हो’, ‘बाबा देलके टिकबा सेहो हम बेचनी’ और ‘सईयां मिलल लड़केयां मैं का करूं’ जैसे गीतों पर दर्शक झूम उठे। इसके अलावा ‘सैया रे तू तो बदला नहीं है’, ‘लंदन ठुमकदा’, ‘दिल पे जख्म खाए हैं’, ‘दमा दम मस्त कलंदर’, ‘छाप तिलक सब छीनी रे’, ‘तू त एबे एबे लूट गया’, ‘तारे गिन-गिन’ और ‘खाय के पान बनारस वाला’ जैसे लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर उन्होंने देर रात तक श्रोताओं को बांधे रखा।कार्यक्रम के अंत में हर्षप्रीत कौर संग सभी स्थानीय कलाकारों को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया।महोत्सव के दूसरे दिन का समापन बिहार गीत के साथ हुआ।स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों के दौरान पैड पर गुलशन कुमार, तबला पर नीतीश कुमार राणा, नाल पर कुमार लाल दास और की-बोर्ड पर सनोज कुमार ने शानदार संगत की। वाद्ययंत्रों की मधुर धुनों और कलाकारों के सुरों के बेहतरीन तालमेल ने सांस्कृतिक संध्या को यादगार बना दिया। मौके पर अपर समाहर्ता अरुण कुमार सिंह, जिला आपदा एवं विभागीय जांच पदाधिकारी मुकेश कुमार, संचालन समिति के अध्यक्ष सह उप विकास आयुक्त अरुण कुमार, सचिव सह कला एवं संस्कृति पदाधिकारी आम्रपाली कुमारी, श्री गौशाला समिति के उपाध्यक्ष डॉ. आरके पप्पू, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार, सचिव पृथ्वीराज यदुवंशी, साहित्यकार डॉ. भूपेंद्र मधेपुरी, समाजसेवी मो. शौकत अली, संचालन समिति के सदस्य सुनीत साना एवं अमित कुमार अंशु, शिक्षक मिथुन कुमार गुप्ता,कार्यालयकर्मी अवधेश कुमार और रत्नेश कुमार सहित सैकड़ों कलाप्रेमी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन उभरती उद्घोषिका समीक्षा यदुवंशी ने किया। कार्यक्रम के दौरान अंत तक दर्शकों की भीड़ कार्यक्रम से जुड़ी नजर आई।

READ MORE

विश्वविद्यालयों में संचालित फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) की अध्यक्षता एवं निगरानी के लिए आयुक्त को नामित किए जाने की व्यवस्था पर पुनर्विचार तथा कार्यक्रमों की अध्यक्षता संबंधित विश्वविद्यालयों के कुलपति पूर्व कुलपति, पूर्व प्रतिकुलपति अथवा वरीयतम संकायाध्यक्ष जैसे वरिष्ठ शिक्षाविदों को सौंपे जाने के संबंध में अनुरोध।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

विश्वविद्यालयों में संचालित फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) की अध्यक्षता एवं निगरानी के लिए आयुक्त को नामित किए जाने की व्यवस्था पर पुनर्विचार तथा कार्यक्रमों की अध्यक्षता संबंधित विश्वविद्यालयों के कुलपति पूर्व कुलपति, पूर्व प्रतिकुलपति अथवा वरीयतम संकायाध्यक्ष जैसे वरिष्ठ शिक्षाविदों को सौंपे जाने के संबंध में अनुरोध।