नाना पाटेकर को नमन
—–
सुप्रसिद्ध अभिनेता एवं बेहतरीन इंसान श्री नाना पाटेकर जी को विनम्र श्रद्धांजलि। सादर नमन।
मेरी फ़िल्मों में रुचि बहुत कम है और मेरे अंदर फिल्म अभिनेताओं एवं अभिनेत्रियों से मिलने की चाहत भी नहीं के बराबर है। लेकिन जो व्यक्ति (चाहे वह फिल्म स्टार हो या अन्य) दौलत एवं शोहरत के बावजूद इंसानियत की कद्र करते हैं, वे मुझे आकर्षित करते हैं। ऐसे लोगों में आप भी एक हैं- नाना पाटेकर साहेब।
यहां यह विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि मेरे छोटे चाचाजी फिल्म निर्देशक श्री कुणाल बैकुंठ सिंह जी आपके बहुत करीबी रहे। चाचाजी ने अंगिका की पहली फिल्म ‘खगड़िया वाली भौजी’ की अपार सफलता के बाद दूसरी फिल्म ‘हाकिम’ बनाने की घोषणा की थी, जिसमें नाना पाटेकर जी को मुख्य भूमिका में रखने की योजना थी, लेकिन कतिपय कारणों से उस फिल्म का निर्माण नहीं हो सका।
Post Views: 6














