Search
Close this search box.

अंतर-महाविद्यालय वॉलीबॉल (पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिता 2026 का भव्य शुभारंभ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अंतर-महाविद्यालय वॉलीबॉल (पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिता 2026 का भव्य शुभारंभ

—-

एम. एल. टी. कॉलेज, सहरसा के प्रांगण में बुधवार, 07 अक्टूबर 2026 को दो दिवसीय भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालय वॉलीबॉल (पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिता 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा समवेत रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई। मुख्य अतिथि, अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि और अन्य गणमान्य अतिथियों ने झंडोत्तोलन किया और इसके उपरांत डॉ. बिजली प्रकाश के नेतृत्व में छात्राओं ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’, राष्ट्रगान एवं विश्वविद्यालय कुलगीत की सुमधुर प्रस्तुति दी।

समारोह के उद्घाटनकर्ता सह मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद के निदेशक प्रो. (डॉ.) अबुल फज़ल थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उप निदेशक डॉ. जैनेन्द्र कुमार उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) सुधीर कुमार सिंह ने की। अतिथियों को डॉ. रूपेश, प्रियरंजन और डॉ. मयंक भार्गव ने पाग, चादर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मंच संचालन डॉ. सिंकू आनंद ने किया।

उद्घाटनकर्ता सह मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) अबुल फज़ल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल हार-जीत का माध्यम नहीं है, बल्कि यह चरित्र निर्माण की प्रयोगशाला है। व्यक्तिगत स्वास्थ्य और सामाजिक वातावरण की बेहतरी के लिए खेल से जुड़ना अनिवार्य है। युवा अपनी ऊर्जा को खेल के मैदान में सकारात्मक दिशा दें।

अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) सुधीर कुमार सिंह ने स्वागत भाषण में कहा, कि बिहार सरकार की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए बड़ा अवसर है। हमारे खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत कर इस योजना का लाभ उठाना चाहिए। महाविद्यालय खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

विशिष्ट अतिथि डॉ. जैनेन्द्र कुमार ने कहा कि खेल भावना और अनुशासन ही एक अच्छे खिलाड़ी की सच्ची पहचान है। अनुशासन बनाकर खेलें और अपनी प्रतिभा से प्रतियोगिता को सफल बनाएं।

इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के कुल सात महाविद्यालयों की टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन सत्र के बाद खेले गए पहले मैच में पार्वती साइंस कॉलेज, मधेपुरा का मुकाबला टी. पी. कॉलेज, मधेपुरा से हुआ। वहीं दूसरा मैच एस. एन. एस. आर. के. एस. कॉलेज, सहरसा और यू. वी. के. कॉलेज, करमा के बीच संपन्न हुआ।

विश्वविद्यालय की ओर से चयनकर्ता के रूप में राकेश कुमार एवं महेश कुमार उपस्थित रहे, जबकि मैचों में सोनू कुमार, अमित कुमार और चंचल कुमार ने रेफरी के रूप में उल्लेखनीय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में अतिथियों के साथ महाविद्यालय के वरीयतम शिक्षक डॉ. सुमन कुमार और पूर्व क्रीड़ा प्रभारी चंद्रशेखर अधिकारी को डॉ गौतम कुमार , डॉ ए एन पाण्डेय , डॉ रूपेश ने पाग, चादर और स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया।

क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद् की ओर से प्रियरंजन ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ. बलवीर झा, डॉ. वीणा कुमारी, डॉ. दीप्ति कुमारी, अभिलाषा कुमारी, डॉ. बी. एन. झा, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. कौशल किशोर झा, डॉ. आदित्य पाठक, डॉ. हर्षवर्धन, डॉ. हिमांशु, डॉ. रौशन कुंवर, डॉ देवदत्त, आशुतोष कुमार सिंह, कुमार सौरभ, अमित कुमार, डॉ. धनंजय यादव, ए. एन. पाण्डेय, गणपति झा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

READ MORE

गुरुवर प्रो. अवध किशोर राय जी, माननीय पूर्व कुलपति, भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा एवं पूर्व कुलपति, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

गुरुवर प्रो. अवध किशोर राय जी, माननीय पूर्व कुलपति, भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा एवं पूर्व कुलपति, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।