Search
Close this search box.

भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा अंतर्गत अंतर महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता 10 सितंबर, 2026 को

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा अंतर्गत अंतर महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता दिनांक 10-9-26 से 12-9-26 तक हरिहर साहा महाविद्यालय, उदाकिशुनगंज, मधेपुरा में निर्धारित है l प्रतियोगिता कि तैयारी हेतु प्रधानाचार्य प्रो.(डॉ.)जवाहर पासवान कि अध्यक्षता में प्रधानाचार्य प्रकोष्ठ में एक आवश्यक बैठक आयोजित कि गई l महाविद्यालय के क्रीड़ा पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि अंतर महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय अंतर्गत छः टीम भाग लेगी l इस महाविद्यालय को पहली बार अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता आयोजित करने का जिम्मेदारी विश्वविद्यालय द्वारा दिया गया l महाविद्यालय में फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन 10-9-26 को एवं समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह 12-9-2026 को होगा l प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु महाविद्यालय स्तर पर विभिन्न कोषांग का गठन किया गया है l सभी कोषांग के पदाधिकारीयों एवं कर्मियों को कार्य आवंटित करते हुए निदेशित किया गया l इस आवश्यक बैठक में श्री सरवर मेहंदी, डॉ. नागेश्वर दास. डॉ विश्वजीत प्रकाश, डॉ अजय कुमार, डॉ. अरुण कुमार साह,डॉ. वरदारज,श्री अरविन्द कुमार यादव, चन्दन, पिंटू,विकास अमरजीत,हिमांशु,पूरन,ललन, सोनू, अजय एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे l

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE