Search
Close this search box.

अतिथि सहायक प्राध्यापक संघ का पुनर्गठन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सहरसा। 8 सितंबर, 2026

राजेंद्र मिश्र महाविद्यालय सहरसा में मंगलवार को अतिथि सहायक प्राध्यापकों के संघ के पुनर्गठन हेतु एक अहम बैठक आयोजित हुई। बी. एन. मंडल विश्वविद्यालय में नये अतिथि प्राध्यापकों की नियुक्ति के बाद महाविद्यालय में अतिथि सहायक प्राध्यापकों की संख्या 17 से बढ़कर 45 होने के कारण संघ के पुनर्गठन की अत्यावश्यकता महसूस की जा रही थी।

डा. सुमंत राव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी निर्णय सर्वसम्मति से लिये गये और चुनाव करवाए जाने का कोई अवसर नहीं आया। रसायन विभाग के सहायक प्राध्यापक डा. बिट्टू कुमार मिश्र को अध्यक्ष, जन्तुविज्ञान विभाग के डॉ. लक्ष्मण कुमार को उपाध्यक्ष व डॉ. गौतम कुमार को महासचिव और वनस्पतिविज्ञान के डॉ. मनीष रंजन सैनी को कोषाध्यक्ष मनोनीत करने का प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। संघ के पदाधिकारियों के सहयोग हेतु एक सात सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया जिसमें भौतिकी विभाग के डा. सोनी कुमारी, अंग्रेजी विभाग के डा. सौरभ पाण्डेय, इतिहास विभाग के डा. आलोक कुमार मिश्र, डा. निशित रंजन, जन्तुविज्ञान के डा. सुरुचि चंद्रा और प्राचीन इतिहास विभाग के डा. कोमल को सदस्य मनोनीत किया गया।

महाविद्यालयों के अतिथि सहायक प्राध्यापक की सेवा नियमितीकरण संबंधित बिहार विधान परिषद की शिक्षा समिति की अनुशंसा और महामहिम राज्यपाल के साथ अतिथि सहायक प्राध्यापकों के हाल में संपन्न हुई बैठक में महामहिम राज्यपाल और सरकार के प्रतिनिधि द्वारा दिये गये आश्वासन के आलोक में महाविद्यालय द्वारा राज्य स्तरीय एवं अन्तर विश्वविद्यालय स्तरीय अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने हेतु एक अन्य सात सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। बैठक के बाद नव मनोनीत पदाधिकारियों ने प्राचार्य प्रो. डा. गुलरेज रौशन रहमान से शिष्टाचार मुलाकात किये। प्राचार्य ने पदाधिकारियों को माला पहनाकर उन्हें बधाई दी और उन्हें मिठाई खिलाये।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE