Search
Close this search box.

पत्रकार भाई कुमार कृष्णन को डॉ. विष्णु किशोर झा ‘बेचन’ सम्मान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वरिष्ठ पत्रकार भाई कुमार कृष्णन हुए डाॅ विष्णु किशोर झा ‘बेचन’ सम्मान से सम्मानित

जाने-माने और प्रख्यात पत्रकार भाई कुमार कृष्णन को बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन, पटना द्वारा प्रसिद्ध समालोचक डॉ विष्णु किशोर झा ‘बेचन’ सम्मान से सम्मानित किया गया है।

कुमार कृष्णन ने देश के अनेक पत्र-पत्रिकाओं और अखबारों में पिछले चार दशकों से सफलतम लेखन का कार्य किया हैं।

अपने लेखन कार्य के लिए उन्होंने देश के उन अनेक जगहों का भी भ्रमण किया। जहांँ पत्रकार सुविधा के अभाव में नहीं जाना चाहते हैं।

मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के अनेक जगहों में जैसे झाबुआ, सतपुड़ा में बसने वाले आदिवासियों, पिछड़ों और दलितों की समस्याओं से रूबरू होने के लिए उन्होंने पैदल यात्राएंँ कीं।

वे अपनी इन यात्राओं के माध्यम से उनकी ज़िंदगी के सच को आकार देते गए। बात चाहे पूर्वी भारत के असम की हो या दक्षिण भारत के उन प्रदेशों की, जहांँ हिंदी को आज भी मेहमान के रूप में माना जाता है और चाहे उत्तर भारत के दुर्गम में बर्फीले क्षेत्र हों। हर जगह उन्होंने उन लोगों को ख़ोजा, जो हासिये पर जी रहे थे। जिन्हें सांस्कृतिक रूप से पीड़ित किया जा रहा था। जिनके साथ सत्ता और समाज ग़लत खेल खेलने में मशगूल थे। उन्होंने उन सब की पीड़ा लिखी।

इसके अलावा उन्होंने साहित्य के क्षेत्र में भी भरपूर लेखन का कार्य किया है। अनेक साहित्यकारों पर उन्होंने ख़ोजी और मार्मिक आलेख लिखे हैं।

1942 के आंदोलन के भागलपुर के हीरो और सुल्तानगंज निवासी बाबू सियाराम सिंह पर भी उन्होंने पहली बार अपनी लेखनी के माध्यम से विस्तार पूर्वक दुनिया को बताया और उनके छुपाई जा रहे इतिहास को सरेआम किया।

भागलपुर के प्रसिद्ध समालोचक और हिंदी साहित्यकार एवं कभी हिंदी साहित्य सम्मेलन करवाने के अगुवा प्रोफेसर विष्णु किशोर झा ‘बेचन’ पर भी जमकर लिखा।

उनके पत्रकारिता के काम को मैंने अपनी आंँखों से देखा है। सराहा है और वंदन भी किया है। इसके लिए मेरी तरफ से उन्हें लख-लख बधाइयांँ।

वरिष्ठ पत्रकार श्री संजय कुमार जी के फेसबुक वॉल से साभार।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE