Search
Close this search box.

अनशन के नौवें दिन उच्च शिक्षा मंत्री से मिला शिष्टमंडल, वार्ता सकारात्मक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*अनशन के नौवें दिन उच्च शिक्षा मंत्री से मिला शिष्टमंडल, वार्ता सकारात्मक*

पटना। उम्र सीमा वृद्धि सहित 6 मांगों को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन अनशन के आज नौवें दिन सरकार की ओर से सकारात्मक संकेत मिले। सरकार के घटक दल जदयू के शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के माननीय एमएलसी डॉ. संजीव कुमार सिंह जी एवं डॉ. बीरेंद्र नारायण यादव जी आज धरनास्थल पर पहुँचे और उम्र सीमा सहित हमारी सभी मांगों का पुरजोर समर्थन किया।

दोनों माननीय सदस्यों ने बताया कि वे उच्च शिक्षा मंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर हमारी मांगों के संबंध में वार्ता कर चुके हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार हमारी मांगों को लेकर गंभीर है।

दोनों माननीय सदस्यों ने सुझाव दिया कि एक प्रतिनिधि माननीय उच्च शिक्षा मंत्री जी से मिलकर इस विषय पर वार्ता करें। साथ ही, उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री जी से समय लेकर छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की शिक्षा मंत्री से मुलाकात भी सुनिश्चित कराई।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे—
1. डॉ. बिनय कुमार उपाध्याय
2. श्री अजय यादव
3. डॉ. आसिफ अली
4. डॉ. प्रीति कुमारी
5. डॉ. उमेश कुमार
6. डॉ. मोनू कुमार

प्रतिनिधिमंडल ने माननीय उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह ‘टाइगर’ जी के समक्ष उम्र सीमा सहित हमारी सभी छह मांगों एवं अभ्यर्थियों की समस्याओं को मजबूती से रखा।

उच्च शिक्षा मंत्री जी के साथ लगभग एक घंटे तक बेहद गंभीर, तीखी, तथ्यपूर्ण एवं तर्कपूर्ण वार्ता हुई। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री जी द्वारा रखे गए विभिन्न तर्कों का तथ्यों एवं तार्किक आधार पर जवाब दिया तथा सरकार से हमारी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए सकारात्मक समाधान की मांग की।

वार्ता के दौरान माननीय शिक्षा मंत्री जी ने कहा कि अभी कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। बैठक के बाद वे माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलकर हमारी मांगों एवं पूरी स्थिति से उन्हें अवगत कराएंगे। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल से यह भी कहा कि वे स्वयं माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलकर अपनी बात रखें।

*सरकार के साथ संवाद का रास्ता खुला*

आज की पूरी घटनाक्रम से यह स्पष्ट है कि हमारी मांगें अब सरकार के उच्चतम स्तर तक गंभीरता से पहुँच चुकी हैं। जनप्रतिनिधियों का धरनास्थल पर आना, हमारी मांगों का समर्थन करना तथा शिक्षा मंत्री के साथ प्रतिनिधिमंडल की विस्तृत वार्ता होना संघर्ष के लिए महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक संकेत है।

हालांकि अंतिम निर्णय सरकार को लेना है, लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि सरकार अभ्यर्थियों की न्यायसंगत मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगी।

अनशन का नौवाँ दिन है—संघर्ष जारी है, उम्मीद कायम है। 16 अगस्त को लोकभवन का घेराव की तैयारी है।

READ MORE