हरबड़ी में विवाह, कनपट्टी में सिंदूर
——-
बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग, पटना द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर (कांट्रेक्ट) की नियुक्ति प्रक्रिया महज एक महिने में पूरी कर ली गई। लेकिन आयोग की इस कवायद के कई दुखद पहलू सामने आ रहे हैं। इसमें बिना पीएच. डी. अथवा एनबीटी के चयन से लेकर अन्य अनियमितताएं शामिल हैं।
इस बीच विभिन्न विश्वविद्यालयों से बड़े पैमाने पर चयनित असिस्टेंट प्रोफेसरों (कांट्रेक्ट) के योगदान नहीं करने की सूचना मिल रही है। इसी कड़ी में मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर में लगभग 75 प्रतिशत चयनित अभ्यर्थियों के योगदान नहीं देने का मामला प्रकाश में आया है।
सच ही कहा गया है, “हरबडी़ में विवाह, कनपट्टी में सिंदूर।”
Post Views: 48














