Search
Close this search box.

विश्वविद्यालय अधिनियम के विरोध में गंगा देवी महिला काॅलेज कर्मियों ने किया प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विश्वविद्यालय अधिनियम के विरोध में गंगा देवी महिला काॅलेज कर्मियों ने किया प्रदर्शन

बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ तथा बिहार राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के संयुक्त आह्वान पर बिहार सरकार के प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में 10 अगस्त को गंगा देवी महिला महाविद्यालय, पटना के सभी कर्मी एक दिवसीय सामूहिक आकस्मिक अवकाश पर रहे।

 

सामूहिक अवकाश के दौरान महाविद्यालय के कर्मियों ने प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में महाविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया तथा अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई। कर्मियों ने प्रस्तावित अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों पर असहमति व्यक्त करते हुए विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों की स्वायत्तता तथा शिक्षक एवं कर्मचारियों के हितों की रक्षा की मांग की।

 

महाविद्यालय परिसर में प्रदर्शन के उपरांत सभी कर्मी एकजुट होकर पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की ओर रवाना हुए और वहां आयोजित विश्वविद्यालय स्तरीय विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के शिक्षक तथा शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 का विरोध किया। गंगा देवी महिला महाविद्यालय के कर्मियों ने कहा कि केंद्रीय संगठनों के निर्णय के अनुरूप आगे भी विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मियों के हितों तथा उच्च शिक्षा की स्वायत्तता से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज उठाई जा

एगी।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE