1942 के शहीद
1942 के आन्दोलन में बिहार के भागलपुर, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, बेलसंड, शिवहर, पुपरी, मेजरगंज, बैरगनिया आदि क्षेत्रों में पुलिस की गोली से जो लोग मारे गये, उन शहीदों की संख्या 100 से अधिक है। कुछ के नाम क्रमवार दिये जा रहे हैं:
1. बिकू धोबी, (धोबी), सरमती हाट, भागलपुर
2. नरसिंह गोप, (ग्वाला), रामनगर, भागलपुर
3. राम दयाल गोप, (ग्वाला), शेरमरीपुर, तारपुरा
4. जुमराती मियाँ, (मुस्लमान), शामपुर
5. लखारा दुसाध, (दुसाध), मूल टोला
6. जगदीश हरिजन, (चमार), सिवानपुर
7. भुजंगी हरिजन, (चमार), लक्ष्मीपुर
8. बाबूलाल भगत, (माली), रोशनपुर
9. राम धनिया ग्वालिन, (ग्वाला), अमापल्ली
10. बुटाई साह, (कानू), पीरपैंती बाज़ार
11. जुनादी मियाँ, (मुसमान), सामपुर
12. महादेव परिहार, (पिछड़ा वर्ग), कालीप्रसाद गाँव
13. सखिचन कोइरी, (कोइरी), केसानी चक
14. जगन कोइरी, (कोइरी), केसानी चक
15. कतरू मिस्त्री, (बढई), गोपालीचक
16. दुधिया मुसमात, पत्नी- मथरू मियाँ, कालीप्रसाद गाँव
17. बाबू मण्डल, (धानुक), एकहरु गाँव
18. अर्जुन सिंह, (राजपूत), खेरावा, सुल्तानगंज
19. बाला मंडल (धानुक), नरौनी पट्टी, सुल्तानगंज
20. बुटन मांझी (मुसहर), मुसहरी
21. मेघु तांती, (ततमा), मिरजूगौरी
22. फागू मांझी (मुसहर), मुसहरी
23. परमेश्वर मिसिर, (ब्राह्मण), परवत्ता, मुंगेर
24. नारायण यादव, (ग्वाला), विस्तृत जानकारी नहीं
25. सीताराम साह, (कानू), विस्तृत जानकारी नहीं
26. दशरथ महतो, (कोइरी), लत्तीपुर, बिहपुर
27. नवल किशोर, (ब्राह्मण), पिता- दशरथ मिसिर, भावरपुर, बिहपुर
28. सदानन्द मिसिर, (ब्राह्मण), भावरपुर, बिहपुर
29. शनिचर चमार, (चमार), भागलपुर
30. मुंशी साव, (बनिया), नौगछिया
31. बसंत राय, (ग्वाला), नौगछिया
32. लड्डू कुंअर, (राजपूत), सोनवरसा
33. निर्मल झा, (ब्राह्मण), नौगछिया
34. खुसरू मांझी, (मुसहर), नौगछिया
35. बिरंची मण्डल (धानुक), नौगछिया
36. बदरुद्दीन (मुसलमान), नौगछिया
37. रौशन राम, (चमार), बिदुपुर, हाजीपुर
38. बिरंची राय, (ग्वाला), बिदुपुर, हाजीपुर
39. रामदास, (बनोधिया), बिदुपुर, हाजीपुर
40. धनराज राय, (ग्वाला), बिदुपुर, हाजीपुर
41. मथुरा मण्डल, (धानुक), रेवासी, सीतामढ़ी
42. अनरुद्ध सिंह, (राजपूत), महुअरिया, शिवहर
43. जयमंगल सिंह, (राजपूत), छपरा, बेलसंड
44. बुपन सिंह, (राजपूत), छपरा, बेलसंड
45. सुखदेव सिंह, (राजपूत), छपरा, बेलसंड
46. नामजाद सिंह, (राजपूत), छपरा, बेलसंड
47. सुन्दर चमार, (चमार), छपरा, बेलसंड
48. प्रसून तेली, (तेली), छपरा, बेलसंड
49. बंशी ततमा, (ततमा), छपरा, बेलसंड
50. छट्ठू कानू, (कानू), छपरा, बेलसंड
51. सुकन लोहार, (लोहार), छपरा, बेलसंड
52. बालदेव सूढ़ी, (सूढ़ी), छपरा, बेलसंड
53. भदई कबारी, (मुसमान), चोरौत, पुपरी
54. सहदेव साह, (बनिया), बहेरा, पुपरी
55. महावीर गोप, (ग्वाला), पुपरी
56. रामफल मण्डल, (धानुक), पिता- गोखुल मण्डल, मथुरापुर, पुपरी
57. रामभजन ठाकुर, (नाई), बहेरा, पुपरी















