Search
Close this search box.

शैक्षणिक जागरूकता के शिल्पकार थे श्यामल बाबू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*शैक्षणिक जागरूकता के शिल्पकार थे श्यामल बाबू*

प्रख्यात शिक्षाविद् एवं समाजसेवी प्रो श्यामल किशोर यादव जी के सम्मान में भूपेंद्र विचार मंच के बैनर तले शोक सभा का आयोजन गोशाला परिसर स्थित श्री कृष्ण मंदिर परिसर में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर शिक्षा, समाज, साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में प्रो. श्यामल के योगदान को रेखांकित किया गया। इसमें बी. पी. मंडल एवं बी. एन. मंडल आदि की स्मृति कार्यक्रमों के आयोजन की शुरुआत करना, भूपेन्द्र नारायण मंडल विचार मंच का गठन करना तथा वर्षों तक विभिन्न स्मारिकाओं एवं मंडल विचार पत्रिका का प्रकाशन शामिल है।

विचार मंच के पूर्व अध्यक्ष प्रो. सच्चिदानंद यादव ने कहा कि भूपेंद्र विचार मंच के अध्यक्ष के रूप में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

पूर्व कुलसचिव प्रो. सचिन्द्र ने उनके समर्पण की चर्चा करते हुए उसे सहेजने की बात कही।

विचार मंच के सचिव डॉ. आलोक कुमार ने उनके जीवन वृत्त की चर्चा करते हुए कहा कि एक अगस्त को 82 वर्ष की उम्र में उनका देहांत पटना में हुआ।

राजद नेता आनंद मंडल ने कहा कि सामाजिक सांस्कृतिक जगत का चमकता हुआ सितारा टूट गया उनमें गजब का इतिहास बोध था, जिसका लाभ वर्तमान पीढ़ी को मिला।

राजेंद्र प्रसाद यादव ने उन्हें बौद्धिक चेतना को सबल करने वाले शख्स के रूप में याद किया।प्रो विनय कुमार चौधरी ने कहा कि उन्होंने टेंगराहा गांव को नई पहचान दी।

प्रो भूपेंद्र नारायण यादव मधेपुरी ने भुपेंद्र वाणिज्य महाविद्यालय में संस्थापक प्रधानाचार्य के रूप में उनके योगदानों को याद किया।

कार्यक्रम में समाजसेवी चंद्रशेखर, प्रधानाचार्य प्रो सत्यजीत यादव, ई. रवींद्र यादव, ई. प्रणव प्रकाश, डॉ. सुधांशु शेखर, गणेश मानव, आशा देवी, गीता यादव, प्रज्ञा प्रसाद, फिरोज मंसूरी, किशोर कुमार, विनीता भारती, डॉ. शशि, नरेश यादव, प्रो नारायण कुमार, प्रो अरुण कुमार, रामकृष्ण यादव,डॉ. सुरेश कुमार,अरविंद कुमार, डॉ. सुरेश शशि, मनोज कुमार ने  भी अपने उद्गार व्यक्त कर प्रो. श्यामल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोक सभा में भरत भूषण राज, बलराम शाह, डॉ. संतोष कुमार, अधिवक्ता चंद्रशेखर यादव, ई. महेंद्र नारायण मंडल,सियाराम यादव मयंक, प्रो मनिभूषण वर्मा, पृथ्वीराज यदुवंशी, संजय क्रांति, प्रेमलता, गीतांजलि, नेहा, सतीश कुमार, चिरामनी प्रसाद यादव, समीर आनंद, रौशन हरि, विनीत कुमार ने भी उपस्थित हो अपनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी उपस्थित लोगों ने प्रो. श्यामल किशोर यादव के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। अंत में दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम का संचालन विचार मंच के संयुक्त सचिव डॉ. हर्ष वर्धन सिंह राठौर ने किया। धन्यवाद ज्ञापन विचार मंच की उपाध्यक्ष प्रीति यादव ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आनंद कुमार, ललित माधव और मंदिर संचालक किशोर कुमार की विशेष भूमिका रही।

Video-01

Video-02

Video-03

Video-04

Video-05

Video-06

Video-07

READ MORE

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के छह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय अर्थशास्त्र विभाग (उत्तरी परिसर), भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा द्वारा 07 अगस्त 2026 को “राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 एवं अर्थशास्त्र शिक्षा” विषय पर एक संगोष्ठी का सफलतापूर्वक आयोजित

[the_ad id="32069"]

READ MORE

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के छह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय अर्थशास्त्र विभाग (उत्तरी परिसर), भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा द्वारा 07 अगस्त 2026 को “राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 एवं अर्थशास्त्र शिक्षा” विषय पर एक संगोष्ठी का सफलतापूर्वक आयोजित