शिक्षक नेता प्रो. (डॉ.) कन्हैया बहादुर सिन्हा जी का निधन
—-
बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (FUTAB) के अध्यक्ष, विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक आंदोलन के अग्रणी नेता आदरणीय प्रो. (डॉ.) कन्हैया बहादुर सिन्हा जी के मेदांता हॉस्पिटल, पटना में देर रात निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं स्तब्ध करने वाला है।
शिक्षकों के अधिकारों और हितों की लड़ाई में उन्होंने अनेक आंदोलनों का नेतृत्व किया। उनका संघर्षशील व्यक्तित्व, संगठन के प्रति समर्पण तथा शिक्षक समाज के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। उनका निधन राज्य एवं राष्ट्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार, सहयोगियों एवं समस्त शिक्षक समाज को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
Post Views: 17














