बिहार विधान परिषद् के माननीय सदस्य प्रो. नवल किशोर यादव, डॉ. संजीव कुमार सिंह एवं श्री वीरेन्द्र नारायण यादव ने बिहार लोक भवन में माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) से मुलाकात कर बिहार के 211 नवसृजित डिग्री महाविद्यालयों के लिए सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया को रिकॉर्ड एक माह में सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर उन्हें साधुवाद दिया। उन्होंने इसे राज्य में उच्च शिक्षा को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
Post Views: 16














