Search
Close this search box.

शिक्षकेत्तर कर्मियों की प्रोन्नति से संबंधित ।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विषयः- शिक्षकेत्तर कर्मियों की प्रोन्नति से संबंधित ।

उपर्युक्त विषय के संबंध में निदेशानुसार सूचित करना है कि शिक्षकेत्तर कर्मियों की प्रोन्नति की प्रक्रिया विश्वविद्यालय स्तर से प्रारम्भ किये जाने के क्रम में सर्वप्रथम चतुर्थवर्गीय से निम्नवर्गीय लिपिक एवं निम्नवर्गीय लिपिक से उच्च वर्गीय लिपिक के पद पर प्रोन्नति से संबंधित आवेदन हेतु विहित प्रपत्र संलग्न कर प्रेषित की जा रही है। प्रोन्नति की प्रक्रिया का निष्पादन राज्यपाल सचिवालय, बिहार, पटना के अधिसूचना संख्या- बी.एस.यू.-41/2013-429/रा.स. (1), दिनांक- 04.03.2014 में निहित निर्देश अनुरुप सुनिश्चित किया जाना है।

विभाग / महाविद्यालय स्तर से कर्मियों को उक्त आशय की सूचना प्रसारित करते हुए योग्य (Eligible) अभ्यर्थियों से विहित प्रपत्र में आवेदन, सी.सी.आर. (सीलबंद लिफाफे में), वेतन सत्यापन कोषांग द्वारा निर्गत वेतन पुर्जा, आवेदक के शैक्षणिक एवं अन्य योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्र तथा संबंधित अभिलेखों के साथ दिनांक 14.08.2026, 4.00 P.M. तक अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में अग्रसारण पत्र के साथ समर्पित करना सुनिश्चित करना चाहेंगे।

कृपया इसे अत्यावश्यक समक्षा जाए।

 

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE