Search
Close this search box.

अभाविप की मांग पर परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि विस्तारित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अभाविप की मांग पर परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि विस्तारित

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्, मधेपुरा के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को परीक्षा नियंत्रक डॉ. अरुण कुमार झा से मुलाकात की और उनसे स्नातक सत्र 2023-27 के पंचम सेमेस्टर के परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि विस्तारित करने क मांग की। मांग के आलोक में तिथि मंगलवार तक के लिए विस्तारित कर दी गई है।

प्रतिनिधि मंडल में जिला संयोजक नवनीत सम्राट, जिला सह संयोजक मेघा मिश्रा, राकेश कुमार ,सूरज कुमार, सनोज कुमार, प्रशांत कुमार ,रुपेश कुमार आदि शामिल थे।

नवनीत सम्राट ने कहा कि पंचम सेमेस्टर में परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि बिना विलंब शुल्क के साथ 5-8 मई तक एवं विलंब शुल्क के साथ 9-10 मई तक निर्धारित की गई थी। बीएनएमयू मधेपुरा के इतिहास में पहली बार इतनी कम अवधि एवं आनन-फानन में परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि निर्धारित की गई है, जो छात्रहित में कहीं से भी उचित प्रतीत नहीं होती। साथ ही को विश्वविद्यालय का सर्वर सही ढंग से कार्य नहीं करने के कारण अनेक छात्र-छात्राएँ अपना परीक्षा प्रपत्र भरने से वंचित रह गए थे। ऐसे में तिथि बढ़ाना आवश्यक था।

मेघा मिश्रा ने बताया कि विगत लगभग एक महीने से मूल प्रमाण पत्र एवं माइग्रेशन से संबंधित ऑनलाइन पोर्टल कार्य नहीं कर रहा है। इसके कारण छात्रों को नौकरी, नामांकन एवं अन्य आवश्यक कार्यों में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसमें अविलंब सुधार की जरूरत है।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE