Search
Close this search box.

शतरंज प्रतियोगिता में होती है मानसिक कसरत* *वीमेंस कॉलेज कौशल्याग्रम में रेपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता का भव्य आगाज*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    *शतरंज प्रतियोगिता में होती है मानसिक कसरत*

    *वीमेंस कॉलेज कौशल्याग्रम में रेपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता का भव्य आगाज*

    जिला मुख्यालय के वीमेंस कॉलेज कौशल्याग्रम में सोमवार को मधेपुरा जिला शतरंज संघ मधेपुरा के बैनर तले रेपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता – 2026 का आयोजन किया गया।जिसमें झारखंड,बिहार,बंगाल,हरियाणा सहित कई राज्यों के सवा सौ से अधिक शतरंज खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।रेपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन ऑल इंडिया शतरंज संघ के कोषाध्यक्ष सह शतरंज संघ बिहार के सचिव धर्मेंद्र कुमार,जिला शतरंज संघ मधेपुरा के अध्यक्ष सह वीमेंस कॉलेज कौशल्याग्रम के संस्थापक डॉक्टर अशोक कुमार,मधेपुरा कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉक्टर पूनम यादव, ,समाजसेवी प्रीति यादव,मारवाड़ी मंच के कोषाध्यक्ष सुमेश कुमार सराफ,विंग कमांडर चन्दन कुमार सिंह,संघ के जिला सचिव अनुज कुमार,कोषाध्यक्ष विवेक कुमार,सह सचिव एफए रितेश कुमार आदि ने संयुक्त दीप प्रज्वलित एवं शतरंज की चाल चल कर किया। अपने उद्घाटन संबोधन में उद्घाटनकर्ता धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि शतरंज मानसिक कसरत का खेल है जहां चाल के माध्यम से एक दूसरे को मात दी जाती है।उन्होंने कहा कि मधेपुरा में रेपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता – 2026 का आयोजन और शतरंज खिलाड़ियों द्वारा बढ़चढकर भाग लेना शतरंज के भविष्य को लेकर शुभ संकेत है।

    *वीमेंस कॉलेज कौशल्याग्रम में शतरंज के प्रांतीय,राष्ट्रीय खिलाड़ियों का जमघट सराहनीय*

    उद्घाटन सत्र एवं आयोजन की अध्यक्षता कर रहे संघ के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार ने कहा कि कोशी में पहली बार रेपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन जहां गर्व का विषय है वहीं वीमेंस कॉलेज कौशल्याग्रम को मेजबानी का अवसर मिलना सुअवसर जैसा। इससे कॉलेज परिवार को विभिन्न जिलों एवं प्रांतों के खिलाड़ियों के स्वागत का अवसर मिला।अपने संबोधन में सभी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए डॉक्टर अशोक कुमार ने कहा सभी पूरे मनोयोग से खेले और खेल का पूरा आनंद लें।जिला शतरंज संघ के सचिव अनुज कुमार यादव ने बताया कि निर्णायक के रूप में शतरंज के राष्ट्रीय खिलाड़ी आलोक प्रियदर्शी, सह सचिव रितेश कुमार,आनंद शेखर,साकेत चौधरी ,अंकुश कुमार प्रतियोगिता का संचालन कर रहे हैं।

    *विजेता खिलाड़ियों को मिलेंगे नगद पुरस्कार एवं ट्राफी*
    संघ के जिला कोषाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि रेपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में 21 श्रेणी में विजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार एवं ट्राफी से सम्मानित किया जाएगा।जिसमें ओपन ग्रुप में पहले स्थान पर आने वाले को दस हजार, दूसरे स्थान प्राप्त करने वाले को सात,तीसरे स्थान पर आने वाले को पांच हजार नगद पुरस्कार दिया जाएगा।

    *विभिन्न वर्ग के लोगों से मिल रहा है आयोजन को सहयोग*
    आयोजन को सफल बनाने में बतौर प्रायोजक एलआईवी कोसी क्षेत्र समन्वयक ई. रवींद्र यादव, एलआईवी मधेपुरा समन्वयक रुद्रनारायण यादव,मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष सुमित कुमार निवेतीया, साईं हॉस्पिटल के प्रधान निदेशक डॉक्टर संतोष कुमार, एलआईवी समन्वयक प्रीति यादव, मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय के अध्यक्ष अंकित कश्यप की अहम भूमिका रही। देर शाम तक खेल जारी थी और खिलाड़ी अपनी चाल द्वारा प्रतिद्वंदी को मात देने को संघर्ष करते नजर आए।रेपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में मधेपुरा सहित स्थानीय जिलों के बड़ी संख्या में छात्र युवा शतरंज खिलाड़ियों ने भी पंजीयन कराया था।उद्घाटन सत्र का संचालन राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त उद्घोषक पृथ्वीराज यदुवंशी ने किया।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE