*एक महीने तक जिला स्थापना दिवस समारोह की परिकल्पना सराहनीय,,,,,,,कमिश्नर*
46 वीं मधेपुरा जिला स्थापना दिवस के अवसर पर आजाद पुस्तकालय द्वारा एक महीने तक चलने वाले कार्यक्रम का कीट जारी किया गया।मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा की प्रधानाचार्य डॉक्टर पूनम यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल में कमिश्नर ( डिफेंस) वर्चस्व कुमार, एडीजे मीनाक्षी,मधेपुरा कॉलेज के संस्थापक डॉक्टर अशोक कुमार,वरीय शिक्षक प्रो ब्रजेश कुमार,आयोजन सलाहकार प्रो प्रसन्ना सिंह राठौर,आजाद पुस्तकालय सचिव डॉक्टर हर्ष वर्धन सिंह राठौर, एनएसएस पदाधिकारी नीलू कुमारी ने संयुक्त रूप से कीट जारी किया।

*जिला स्थापना दिवस का थीम मधेपुरा कल आज और कल प्रेरक*
आजाद पुस्तकालय द्वारा जिला स्थापना दिवस को समर्पित कीट जारी करते हुए कमिश्नर वर्चस्व कुमार ने कहा कि मधेपुरा एक जिंदादिल जिला है जो हमेशा अलग क्षेत्रों की गतिविधियों के लिए चर्चा में रहता है।आजाद पुस्तकालय द्वारा एक महीने तक स्थापना दिवस को समर्पित कार्यक्रम सराहनीय प्रयास है इससे जिले की पहचान से जुड़ने और उसे सहेजने का रास्ता तैयार होगा।आजाद पुस्तकालय द्वारा जिला स्थापना दिवस विशेष थीम “मधेपुरा कल आज और कल ” की सोच की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कमिश्नर वर्चस्व कुमार ने कहा कि सृजनात्मक सोच की उपज है इसका लाभ भावी पीढ़ी को प्राप्त होगी।
*स्थापना दिवस के बहाने सभी वर्गों को जोड़ने का संकल्प सराहनीय*
एडीजे मीनाक्षी ने इस अवसर पर कहा कि जिला स्थापना दिवस को समर्पित एक महीने के कार्यक्रम की योजना आकर्षक है इसमें जिले की पहचान से जुड़ी हर बिंदुओं पर काम और वर्तमान पीढ़ी को जिले की पहचान और विरासत से रूबरू कराने की झलक दिखती है। मधेपुरा कॉलेज सहित विभिन्न कॉलेजों के संस्थापक डॉक्टर अशोक कुमार ने कहा कि आजाद पुस्तकालय शिव राजेश्वरी युवा सृजन क्लब कोसी प्रमंडल का अभिन्न अंग है युवा सृजन क्लब के सामाजिक,सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक अपनी कड़ी रही है उसमें आजाद पुस्तकालय द्वारा सामाजिक सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रियता सराहनीय प्रयास है।
जिला स्थापना दिवस पर आजाद पुस्तकालय के सचिव डॉक्टर हर्ष वर्धन सिंह राठौर ने कहा कि आजाद पुस्तकालय द्वारा इस वर्ष जिला स्थापना दिवस पर एक महीने तक के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें आजाद प्रतिभा खोज प्रतियोगिता -2026,शतरंज प्रतियोगिता,संगोष्ठी,सेमिनार,सम्मान समारोह, बाल कवि सम्मेलन,पौधरोपण आदि का आयोजन किया जाएगा।एक महीने तक चलने वाले कार्यक्रम के कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर सुधांशु शेखर,सह संयोजक डॉक्टर हर्ष वर्धन सिंह राठौर , अमित कुमार अंशु।आयोजन प्रारूप प्रभारी प्रो प्रसन्ना सिंह राठौर आयोजन को यादगार बनाने में लगातार सक्रिय हैं ।














