Search
Close this search box.

सेमिनार 7 मार्च, 2026 को

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सेमिनार 7 मार्च, 2026 को

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के संस्थापक महामना कीर्ति नारायण मंडल की 30वीं पुण्यतिथि पर 7 मार्च, 2026 को ‘कोसी की सांस्कृतिक विरासत’ विषयक ‘राष्ट्रीय सेमिनार’ का आयोजन किया जाएगा। बुधवार को महाविद्यालय में सेमिनार का आमंत्रण पत्र जारी किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव ने बताया कि महामना कीर्ति नारायण मंडल ने कोसी के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक परिदृश्य को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय एवं पार्वती विज्ञान महाविद्यालय की स्थापना करके कोसी-सीमांचल के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त किया।

उन्होंने कहा कि कोसी की सांस्कृतिक विरासत काफी समृद्ध है। युवाओं को इसके प्रति जागरूक करने की जरूरत है। इस विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

अर्थपाल डॉ. रत्नदीप ने ठाकुर ने कहा कि ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय का नाम बिहार के शिक्षण संस्थानों में अग्रणी है। वे यहां की शैक्षणिक गतिविधियों से पूर्व परिचित हैं। यहां सेमिनार का आयोजन अत्यंत ही खुशी की बात है।

कार्यक्रम समन्वयक (एनएसएस) डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि सेमिनार के अवसर पर एक स्मारिका भी प्रकाशित की जाएगी। इस हेतु 25 फरवरी तक शोध-सारांश स्वीकार किए जाएंगे।

इस अवसर पर एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. मिन्टू कुमार मेनन एवं असिस्टेंट प्रोफेसर (उर्दू) डॉ. शहरयार अहमद आदि उपस्थित थे।

READ MORE

गुरुवर प्रो. अवध किशोर राय जी, माननीय पूर्व कुलपति, भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा एवं पूर्व कुलपति, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

गुरुवर प्रो. अवध किशोर राय जी, माननीय पूर्व कुलपति, भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा एवं पूर्व कुलपति, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।