आपको यह सूचित करते हुए हमें अत्यंत हर्ष हो रहा है कि लोकप्रिय हिंदी दैनिक प्रभात खबर, भागलपुर संस्करण अपने सफल प्रकाशन के 15वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक विशेष सेमिनार का आयोजन करने जा रहा है।
इस अवसर पर टी.पी. क०लेज, मधेपुरा के स्मार्ट क्लास रूम में “एआई रोबोटिक्स ” विषय पर एक शैक्षणिक सेमिनार आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन दिनांकः 10 फरवरी (मंगलवार) समय दोपहर 12 बजे निर्धारित है।
अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि अपनी गरिमामयी उपस्थिति से हमें तथा उपस्थित शिक्षकों, विद्यार्थियों और पाठकों को अनुग्रहित करने की कृपा करें। आपकी उपस्थिति कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक बढ़ाएगी।













