Search
Close this search box.

डॉ. मेनन बने कार्यक्रम पदाधिकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

डॉ. मेनन बने कार्यक्रम पदाधिकारी
——–
ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में असिस्टेंट प्रोफेसर (अंग्रेजी) डॉ. मिन्टू कुमार मेनन ने राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) तृतीय इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी के रूप में प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव के समक्ष अपना योगदान दिया।

प्रधानाचार्य ने बताया कि डॉ. मेनन बड़सम, मंगवार (सहरसा) के मूल निवासी हैं। आपने बी. एन. मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा से अंग्रेजी विषय में स्नातकोत्तर एवं पीएचडी (2014) की उपाधि प्राप्त की है। आपने महाविद्यालय में बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग की अनुशंसा के आलोक में योगदान दिया है। इसके पूर्व आप पल्स टू विद्यालय में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे।

बीएनएमयू, मधेपुरा के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि डॉ. मेनन अपने छात्र जीवन से ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेते रहे हैं और एनएसएस से जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ ऑथर्स एंड रिसर्चर (डब्ल्यूएएआर) के मधेपुरा चेप्टर का ज्वाइंट डायरेक्टर हैं। आप 68वां ऑल इंडिया इंग्लिश टीचर्स कांफ्रेंस में एक तकनीकी सत्र की अध्यक्षता कर चुके हैं। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में आपके आठ आलेख प्रकाशित हो चुके हैं।

READ MORE

विषय : बिहार के राज्य विश्वविद्यालयों के अंगीभूत (संघटक) स्नातक महाविद्यालयों के प्रस्तावित पुनर्गठन तथा उसके विश्वविद्यालयीय स्वायत्तता, शैक्षणिक मानकों एवं शिक्षकों की सेवा-शर्तों पर पड़ने वाले प्रभाव के संबंध में प्रतिवेदन।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

विषय : बिहार के राज्य विश्वविद्यालयों के अंगीभूत (संघटक) स्नातक महाविद्यालयों के प्रस्तावित पुनर्गठन तथा उसके विश्वविद्यालयीय स्वायत्तता, शैक्षणिक मानकों एवं शिक्षकों की सेवा-शर्तों पर पड़ने वाले प्रभाव के संबंध में प्रतिवेदन।