Search
Close this search box.

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम 6 फरवरी, 2026 को

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम 6 फरवरी, 2026 को

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 6 फरवरी, 2026 को सुबह 10 : 00 बजे रेडियो पर परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसको लेकर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर की अध्यक्षता में सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों की एक ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई।

डॉ. शेखर ने सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों से अनुरोध किया है कि अपने संस्थान में इस चर्चा को सुनने की समुचित व्यवस्था किया जाए। उन्होंने बताया कि भारत के हर छात्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा का इंतजार करते हैं। इस चर्चा में प्रधानमंत्री माता-पिता और शिक्षकों के साथ भी बातचीत करेंगे, ताकि वे छात्रों के सभी सपनों और लक्ष्यों को पूरा करने के लिए उनकी मदद कर सकें।

बैठक में सभी इकाइयों के कम-से-कम एक सौ रुपए का माय भारत पोर्टल पर पंजीयन कराने पर चर्चा हुई। सभी इकाइयों को सक्रिय करने पर सहमति बनी।

इस अवसर पर नोडल पदाधिकारी शशिकांत कुमार सहित विभिन्न महाविद्यालयों के कार्यक्रम पदाधिकारी उपस्थित थे।

READ MORE