Search
Close this search box.

माय भारत पोर्टल पर ‘बजट क्वेस्ट 2026’ प्रश्नोत्तरी शुरू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*माय भारत पोर्टल पर ‘बजट क्वेस्ट 2026’ प्रश्नोत्तरी शुरू*

भारत सरकार के अंतर्गत संचालित माय भारत पोर्टल पर युवाओं के लिए ‘बजट क्वेस्ट 2026’ प्रश्नोत्तरी शुरु की गई है। इस पहल के तहत युवा बजट- 2026 और विकसित भारत की अवधारणा से सीधे जुड़ सकेंगे। गुरुवार को बीएनएमयू, मधेपुरा में इस कार्यक्रम का पोस्टर जारी किया गया।

Oplus_19005440

राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि जिले के विभिन्न विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विद्यालयों के युवा छात्र-छात्राएं पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। केंद्र सरकार के बजट को आसान तरीके से आमजन के बीच साझा करने के लिए युवाओं की इसमें सक्रिय भागीदारी जरुरी है।

Oplus_19005440

उन्होंने बताया कि भारत बजट क्विज एक एकीकृत राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज है।‌ यह केंद्रीय बजट 2026 पर आधारित है और माय भारत बजट क्वेस्ट 2026 पहल के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। यह क्विज़ माय भारत प्लेटफ़ॉर्म पर पंजीकृत सभी युवाओं के लिए खुला है। यह क्विज़ बजट प्रावधानों तथा बजट 2026 से संबंधित बुनियादी जानकारी और समझ का आकलन करता है। विजेता प्रतिभागी निबंध चरणों में आगे बढ़ते हैं।‌ यहां उन्हें अपने विचार साझा करने, नेतृत्व कौशल प्रदर्शित करने और विकसित भारत @2047 के दृष्टिकोण में सार्थक योगदान देने के अवसर प्राप्त होते हैं।

उन्होंने बताया कि क्विज में भाग लेने के लिए किसी प्रवेश शुल्क की आवश्यकता नहीं है।
इस प्रश्नोत्तरी में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, और प्रत्येक प्रश्न के 4 विकल्प होंगे जिनमें से केवल एक ही सही उत्तर होगा।
विजेताओं का चयन उच्चतम अंक प्राप्त करने वालों में से एक कंप्यूटर-आधारित लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. शंकर कुमार मिश्र ने बताया कि बजट क्वेस्ट-2026 तीन चरणों में आयोजित की जा रही है। पहले चरण में 3 फरवरी से माय भारत पोर्टल पर ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी शुरू होगी। इसमें प्रतिभागियों को बजट-2026 से संबंधित 30 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे।

उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में चयनित युवाओं को संबंधित विषयों पर निबंध प्रस्तुत करना होगा। राज्य स्तरीय चरण में युवाओं को पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से वित्तीय विषयों पर अपने विचार और नवाचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

परिसंपदा पदाधिकारी शंभू नारायण यादव ने बताया कि हर राज्य से चयनित विजेता युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद करने का अवसर प्राप्त होगा। वहां युवा बजट-2026 और विकसित भारत बजट से जुड़े सुझाव और नवाचार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने रख सकेंगे। युवा इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विजेता की पीएम से मुलाकात को देखते हुए बड़ी संख्या में युवा दिलचस्पी ले रहे हैं।

इस अवसर पर एम. एड. विभागाध्यक्ष डॉ. एस. पी. सिंह, पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. सी. डी. यादव, बी. एड. विभागाध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार आदि उपस्थित थे।

READ MORE