भागलपुर के एनआईसी कैंप में दलनायक के रूप में प्रभाकर को किया गया सम्मानित
भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के चार स्वयंसेवक राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में भाग ले रहे हैं और अपनी सभ्यता संस्कृति का आदान-प्रदान कर रहे हैं।
जानकारी देते हुए भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉक्टर सुधांशु शेखर ने बताया कि मधेपुरा विश्वविद्यालय से 4 स्वयंसेवकों का चयन भागलपुर के मारवाड़ी कॉलेज में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकीकरण में किया गया है। इस दौरान रमेश झा महिला कॉलेज से दो विद्यार्थी शिवानी कुमारी एवं पुनीता कुमारी हरिहर साहा महाविद्यालय उदाकिशुनगंज से अमृत राज तथा यूभीके कॉलेज कडामा आलमनगर से आनंद कुमार विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर अपनी लोकनृत्य एवं लोकगायन के माध्यम से अपनी संस्कृति का आदान-प्रदान पूरे देश भर से आए एक दर्जन से अधिक राज्यों के स्वयंसेवकों के साथ कर रहे हैं.

दलनायक के रूप में मौजूद बीएनएमभी कॉलेज साहूगढ़ के प्राध्यापक प्रभाकर कुमार को पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के हाथों उद्घाटन समारोह में सम्मानित भी किया गया.

उक्त राष्ट्रीय सेवा योजना के राष्ट्रीय एकीकरण शिविर के दौरान बिहार झारखंड के क्षेत्रीय निदेशक विनय कुमार नेतृत्व कर रहे हैं.














